{"_id":"632078176fd7fc27122091b8","slug":"congress-leader-p-chidambaram-attacks-fm-nirmala-sitharaman-on-retail-inflation-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदरा महंगाई: चिदंबरम का वित्त मंत्री सीतारमण पर तंज- वे साधारण परिवार का प्रतिनिधित्व तो बिल्कुल नहीं करतीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
खुदरा महंगाई: चिदंबरम का वित्त मंत्री सीतारमण पर तंज- वे साधारण परिवार का प्रतिनिधित्व तो बिल्कुल नहीं करतीं
Tue, 13 Sep 2022 06:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 13 Sep 2022 06:01 PM IST
सार
गौरतलब है कि सब्जी, मसाले जैसे खाने के सामान के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके साथ पिछले तीन महीने से खुदरा मुद्रास्फीति में आ रही कमी थम चुकी है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण और पी चिदंबरम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने खुदरा महंगाई दर सात फीसदी तक पहुंचने को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर सीतारमण को इस स्थिति में भी खतरा नहीं दिखाई देता, तो वह साधारण भारतीय परिवार का प्रतिनिधित्व बिल्कुल नहीं करतीं।
पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अभी कुछ दिन पहले ही, माननीय वित्त मंत्री ने कहा कि महंगाई उनके लिए चिंता का कोई बड़ा विषय नहीं है। भारत की खुदरा महंगाई दर कल बढ़कर सात प्रतिशत हो गई। खाद्य महंगाई दर 7.62 प्रतिशत है।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘अगर वित्त मंत्री को अभी भी खतरे की स्थिति नहीं दिखाई देती, तो हम केवल यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि वह भारत में साधारण परिवार का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।’’
गौरतलब है कि सब्जी, मसाले जैसे खाने के सामान के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके साथ पिछले तीन महीने से खुदरा मुद्रास्फीति में आ रही कमी थम चुकी है। इससे एक महीने पहले जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 6.71 प्रतिशत और पिछले साल अगस्त में 5.3 प्रतिशत थी।