फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Competition Comm slaps penalties totalling Rs 392 cr on MakeMyTrip, Goibibo, OYO

CCI: प्रतिस्पर्धा आयोग  ने MakeMyTrip, Goibibo और OYO लगाया 392 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें कारण

Wed, 19 Oct 2022 08:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 19 Oct 2022 08:19 PM IST
सार

CCI: दंड लगाने के अलावा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमएमटी-गो को होटलों के साथ अपने समझौतों को उचित रूप से संशोधित करने का निर्देश दिया है। ताकि मूल्य और कमरे की उपलब्धता से जुड़े समान दायित्वों को होटल भागीदारों पर लगाया जा सके। 

विज्ञापन
Competition Comm slaps penalties totalling Rs 392 cr on MakeMyTrip, Goibibo, OYO
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India)  ने बुधवार को ऑनलाइन ट्रैवल फर्म MakeMyTrip, Goibibo और हॉस्पिटैलिटी सर्विस प्रोवाइडर OYO पर अनुचित व्यावसायिक व्यवहार के लिए कुल 392 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। 131 पृष्ठ के आदेश के अनुसार मेक माई ट्रिप व गोआईबीबो (एमएमटी-गो) पर 223.48 करोड़ रुपये और ओयो पर 168.88 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

एमएमटी-गो पर आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने होटल भागीदारों के साथ अपने समझौतों में मूल्य समानता लागू की। इस तरह के समझौतों के तहत होटल भागीदारों को अपने कमरे किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर या अपने ऑनलाइन पोर्टल पर उस कीमत से कम कीमत पर बेचने की अनुमति नहीं थी, जिस कीमत पर इसे दो अन्य संस्थाओं के प्लेटफॉर्म पर पेश किया जा रहा रहा था।

विज्ञापन

दंड लगाने के अलावा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमएमटी-गो को होटलों के साथ अपने समझौतों को उचित रूप से संशोधित करने का निर्देश दिया है। ताकि मूल्य और कमरे की उपलब्धता से जुड़े समान दायित्वों को होटल भागीदारों पर लगाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया गया था कि एमएमटी ने अपने प्लेटफॉर्म पर ओयो को तरजीह दी, जिससे अन्य खिलाड़ियों को बाजार पहुंच से वंचित कर दिया गया। नियामक ने अक्टूबर 2019 में मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। 

बता दें कि MakeMyTrip (MMT) ने 2017 में Ibibo Group Holding का अधिग्रहण किया था। एमएमटी MMT India के माध्यम से MakeMyTrip और Ibibo India के ब्रांड नाम Goibibo के तहत अपने होटल और पैकेज व्यवसाय का संचालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed