फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Companies will bear the cost of those going out of America to get abortions, an initiative after the Supreme Court's decision

Abortion Illegal in America : अमेरिका से गर्भपात करवाने बाहर जाने वालों का खर्चा उठाएंगी कंपनियां, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद की पहल

Sat, 25 Jun 2022 03:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 25 Jun 2022 03:45 PM IST
सार

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पुराने उस फैसले को बदल दिया है जिसके आधार पर देश में गर्भपात वैध और लोगों के कानूनी अधिकारों में शामिल था।

विज्ञापन
Companies will bear the cost of those going out of America to get abortions, an initiative after the Supreme Court's decision
demo pic

विस्तार

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गर्भपात के गैरकानूनी घोषित होने के बाद वहां के उद्योग जगत में इस पर चर्चा शुरू हो गई थी। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को चिंता सताने लगी थी कि गर्भपात के बैन होने से वहां का एक बड़ा मानवबल प्रभावित होगा। अब इसके समाधान के लिए वहां की कई दिग्गज कंपनियां आगे आई हैं। देश की कई बड़ी कंपनियों ने अपने महिला कर्मचारियों को आश्वश्त किया है कि अगर वे गर्भपात के लिए अमेरिका के बाहर कहीं और जाती हैं तो इसका खर्चा कंपनी उठाएगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि शुक्रवार को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने रू बनाम वेड मामले में दिया गया फैसला पलट दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद से अमेरिका के कम से कम 13 राज्यों में गर्भपात करवाना गैरकानूनी हो गया है। उसके बाद कंपनियों ने यह फैसला लिया है कि अगर उनके कर्मचारी गर्भपात के लिए ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां गर्भपात वैध है तो उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पुराने उस फैसले को बदल दिया है जिसके आधार पर देश में गर्भपात वैध और लोगों के कानूनी अधिकारों में शामिल था। कोर्ट के इस फैसले के बाद यह तय हो गया था कि अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में गर्भपात कराना अब वैध नहीं होगा। शुक्रवार की शाम तक ही कम से कम सात राज्यों ने के अधिकारियों ने कहा है कि अब गर्भपात के लिए नए कानूनों को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद जिन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को गर्भपात के लिए बाहर जाने पर आर्थिक मदद का भरोसा दिया है उनमें माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, मेटा, येल्प, डिज्नी, ऊबर, नेटफ्लिक्स, बंबल, बॉक्स डॉट कॉम, लैवी स्ट्रॉस, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, जेपी मॉर्गन, नाईकी, स्टारबक्स और कॉमकास्ट-एनबीसी यूनीवर्सल जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed