फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Companies can raise record of more than one lakh crore from IPO in stock market by December

IPO: 5000 करोड़ जुटाने को अगले हफ्ते बाजार में उतरेंगी तीन कंपनियां, दिसंबर तक IPO से 1.20 लाख करोड़ जुटाएंगी

Sat, 19 Oct 2024 06:04 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 06:04 AM IST
सार

64 कंपनियों ने आईपीओ से इस साल अब तक 93,647 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अगले हफ्ते तीन कंपनियां 5,000 करोड़ से ज्यादा रकम जुटाने के लिए उतरेंगी। इस तरह, इस महीने के अंत तक आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम 97,782 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Companies can raise record of more than one lakh crore from IPO in stock market by December
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

शेयर बाजार में उठापटक के बावजूद प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ से कंपनियां दिसंबर तक रिकॉर्ड 1.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती हैं। इससे पहले 2021 में 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.20 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन


64 कंपनियों ने आईपीओ से इस साल अब तक 93,647 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अगले हफ्ते तीन कंपनियां 5,000 करोड़ से ज्यादा रकम जुटाने के लिए उतरेंगी। इस तरह, इस महीने के अंत तक आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम 97,782 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


नवंबर के पहले हफ्ते में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ का आईपीओ ला रही है।  इसे मिला दें तो कुल रकम 1.08 लाख करोड़ हो जाएगी। शापूरजी पलोनजी की अफकॉन्स इन्फ्रा भी 8,000 करोड़ और स्विगी 11,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरेगी। विश्लेषकों के मुताबिक, आईपीओ का यही रुझान बना रहा तो दिसंबर तक ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक पैसा कंपनियां जुटा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संख्या के लिहाज से टूटा रिकॉर्ड
वैसे आईपीओ की संख्या के लिहाज से रिकॉर्ड टूट चुका है। 2024 में अब तक 64 कंपनियां बाजार में उतरी हैं और अगले हफ्ते तीन उतरेंगी। 2023 में 58 कंपनियों ने 49,437 करोड़, 2022 में 40 कंपनियों ने 59,939 करोड़ और 2021 में 63 कंपनियों ने 1.20 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

  • 2020 में 15 कंपनियां, 2019 में 16 कंपनियां, 2018 में 24 और 2017 में 38 कंपनियां आईपीओ लाई थीं। 2017 में कुल 75,279 करोड़ रुपये की दूसरी सबसे बड़ी रकम जुटाई गई थी।

2025 में भी जमकर बनी रहेगी तेजी
अगले साल भी जमकर कंपनियां पूंजी बाजार में उतरेंगी। अगले साल जिन बड़ी कंपनियों के इश्यू लाने की उम्मीद है उनमें टाटा संस सबसे हिट है। हालांकि, अभी टाटा संस आईपीओ से बच रहा है, पर आरबीआई सख्त हुआ तो इसे इश्यू लाना होगा। इसका इश्यू 55,000 करोड़ का हो सकता है।



एसएमई आईपीओ 12 साल के शीर्ष पर
एसएमई कंपनियों ने पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 210 कंपनियों ने इस साल 7,693 करोड़ जुटाए हैं। 2012 में एसएमई प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने के बाद यह सर्वाधिक रकम है। इससे पहले 2023 में 182 कंपनियों ने 4,967 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी।

इन्होंने जुटाए 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा
कंपनी रकम (करोड़ में)
ह्यूंडई 27,870
कोल इंडिया 15,199
रिलायंस पावर 11,563
जीआईसी 11,175
एसबीआई कार्ड्स 10,355

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed