Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Comm Min tells retail chains to prominently display, advertise discount due to GST rejig

GST: खुदरा सप्लाई चेन जीएसटी सुधारों से मिली छूटों का प्रमुखता से विज्ञापन करें, वाणिज्य मंत्रालय का निर्देश

Tue, 16 Sep 2025 02:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Sep 2025 02:05 PM IST
सार

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के कारण खुदरा शृंखलाओं को मिली छूट को प्रमुखता से प्रदर्शित करने और विज्ञापन देने का निर्देश दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Comm Min tells retail chains to prominently display, advertise discount due to GST rejig
GST Retail Supply Chain - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के कारण खुदरा शृंखलाओं को मिली छूट को प्रमुखता से प्रदर्शित करने और विज्ञापन देने का निर्देश दिया है।भारतीय खुदरा विक्रेता संघ को भेजे गए पत्र में उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को रसीद/बिल में जीएसटी कटौती को जीएसटी छूट के रूप में दर्शाना चाहिए और अधिक प्रभाव वाले उत्पादों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया, "अपने नेटवर्क के माध्यम से 'जीएसटी के कारण छूट' को प्रमुखता से प्रदर्शित और विज्ञापित करें। इसके लिए वे अपने खुदरा नेटवर्क के माध्यम से पोस्टर/फ्लायर्स और विज्ञापन (प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन) का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि इस त्यौहारी सीजन के दौरान बिक्री के आंकड़ों पर नजर रखी जाए और विभिन्न माध्यमों से उन्हें उजागर किया जाए। 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी में बदलाव लागू होने पर साबुन से लेकर कार, शैंपू से लेकर ट्रैक्टर और एयर कंडीशनर तक लगभग 400 उत्पादों की कीमतें कम होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सितंबर से जीएसटी स्लैब की संरचना बदल जाएगी। आम इस्तेमाल की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और बाकी सभी वस्तुओं पर 18 प्रतिशत का कर लगेगा। नई व्यवस्था में 12 और 28 प्रतिशत की मौजूदा दरें समाप्त कर दी गई हैं। नए जीएसटी ढांचे में, अधिकांश दैनिक खाद्य और किराना वस्तुएं 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब के तहत आएंगीं। ब्रेड, दूध और पनीर पर कोई कर नहीं लगेगा।

पहले से निर्मित दवाओं पर नहीं लगाना होगा नए दाम का लेबल
जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू होने के बाद फार्मा कंपनियों को पहले से निर्मित दवाओं पर नई कीमत का लेबल नहीं लगाना होगा। ग्राहकों को बिना किसी लेबल के भी जीएसटी दरों में कटौती का फायदा मिलेगा। यानी कम भाव पर दवाएं मिलेंगी। जीएसटी परिषद ने 56वीं बैठक में कुछ दवाओं को जीएसटी से बाहर कर दिया है। कुछ पर दरें घटाई हैं।



सरकार ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का एक सेट जारी किया है। इसमें निर्माता/विपणन कंपनियों, डीलरों और खुदरा विक्रेताओं को ग्राहकों, राज्य औषधि नियंत्रकों एवं सरकार को प्रदर्शित करने के लिए फॉर्म में संशोधित मूल्य या अनुपूरक मूल्य सूची जारी करनी होगी। इसमें संशोधित जीएसटी दरें और संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य दिखाया जाएगा। अगर निर्माता/विपणन कंपनियां खुदरा विक्रेता स्तर पर मूल्य अनुपालन सुनिश्चित करने में सक्षम हैं, तो उन्हे बाजार में जारी किए गए पहले के स्टॉक को न तो वापस मंगाना होगा और न ही लेबल लगाना होगा। 33 जीवनरक्षक दवाओं-औषधियों पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। अन्य सभी दवाओं पर कर 12 से घटाकर 5 फीसदी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed