फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Relief: Increase in the combined index of eight basic industries, an increase of 11 percent compared to last year

राहत: आठ बुनियादी उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में वृद्धि, पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी की बढ़ोतरी

Thu, 30 Sep 2021 05:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Sep 2021 05:43 PM IST
सार

कोरोना महामारी के बाद देश मेें आई आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती खत्म होकर वह पटरी पर लौट आई है। यही कारण है कि औद्योगिक उत्पादन व रोजगार के मोर्चे पर अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Relief: Increase in the combined index of eight basic industries, an increase of 11 percent compared to last year
उद्योग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय वाणिन्य व उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि आठ बुनियादी उद्योगों के साझा सूचकांक में अगस्त 2021 में पिछले साल के मुकाबले 11.6 फीसदी (अनंतिम) की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह बढ़कर 133.5 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय (डीपीआईआईटी) ने अगस्त 2021 के लिए आठ कोर उद्योगों (ICI) का सूचकांक जारी किया है। इस सूचकांक में आठ प्रमुख उद्योग- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के कुल भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा इन आठ कोर उद्योगों का होता है। अगस्त में बढ़ोतरी मुख्य रूप से कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट व बिजली उद्योगों में उत्पादन बढ़ने के कारण हुई है।
विज्ञापन


सीमेंट में 36 तो कोयला उत्पादन में 20 फीसदी वृद्धि
कोयला उत्पादन: अगस्त 2021 में कोयला उत्पादन 20 फीसदी बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच पिछले साल के मुकाबले 12.5 फीसदी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक गैस: पिछले साल के अगस्त के मुकाबले प्राकृतिक गैस का उत्पादन 20 फीसदी बढ़ा है।
रिफाइनरी उत्पाद: अगस्त 2021 में देश में रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन नौ फीसदी बढ़ा।
इस्पात: समीक्षाधीन माह में इस्पात उत्पादन पांच फीसदी बढ़ा है।
सीमेंट: इस उद्योग में सर्वाधिक 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका सूचकांक इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच 44 फीसदी बढ़ गया।
बिजली उत्पादन: अगस्त 2021 में बिजली उत्पादन पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 15 फीसदी बढ़ा।

कच्चे तेल व उर्वरक उत्पादन में गिरावट
समीक्षाधीन अवधि में कच्चा तेल व उर्वरक ऐसे क्षेत्र रहे, जिनके उत्पादन में गिरावट आई। कच्चे तेल के उत्पादन में 2.3 और उर्वरकों के उत्पादन में 3.1 फीसदी की गिरावट आई।


अप्रैल से अगस्त के बीच वृद्धि दर 19.3 फीसदी रही
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के अप्रैल से अगस्त के दौरान बुनियादी उद्योगों की वृद्घि दर 19.3 फीसदी रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 17.3 फीसदी की गिरावट आई थी।

जुलाई में यह 134.0 रहा था
आठ कोर इंडस्ट्रीज का संयुक्त सूचकांक जुलाई, 2021 में 134.0 पर रहा था। इसमें जुलाई, 2020 की तुलना में 9.4 फीसदी (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई थी। कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उद्योग के उत्पादन में जुलाई 2021 में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed