फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coalition of Nobel laureates, economists & academics endorse Ajay Banga for World Bank president

Ajay Banga: विश्व बैंक अध्यक्ष पद के लिए बंगा की दावेदारी मजबूत, नोबेल विजेताओं समेत इन लोगों ने किया सपोर्ट

Fri, 10 Mar 2023 07:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 10 Mar 2023 07:29 PM IST
सार

Ajay Banga: गुरुवार को प्रकाशित एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बिजनेस लीडर के नामांकन का समर्थन किया है। इस समर्थन से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि विश्व बैंक अध्यक्ष के रूप में मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ की उम्मीदवारी मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
Coalition of Nobel laureates, economists & academics endorse Ajay Banga for World Bank president
अजय बंगा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

55 लोगों के विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों के एक समूह जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद शामिल हैं, ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा के नामांकन का समर्थन किया है। उन्होंने बंगा को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण दौर में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति बताया है।  

विज्ञापन


63 वर्षीय अजय बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया था।

गुरुवार को प्रकाशित एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बिजनेस लीडर के नामांकन का समर्थन किया है। इस समर्थन से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि विश्व बैंक अध्यक्ष के रूप में मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ की उम्मीदवारी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन


बंगा का समर्थन करने वाले चार नोबेल पुरस्कार विजेताओं में डॉ. जोसेफ स्टिग्लिट्ज़ (जिन्हें 2001 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला था), डॉ माइकल स्पेंस (2001 में आर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता) और प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस (2006 के नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता) के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगा के समर्थन में जारी पत्र में कहा गया है कि ''एक सच्चे ग्लोबल सिटीजन अजय के पास विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रहने और काम करने का व्यापक अनुभव है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बंगा वैश्विक दक्षिण के लिए गहरी प्रशंसा की भावना रखते हैं। वह सहज रूप से समझते हैं कि आर्थिक विकास केवल तभी बनाए रखा जा सकता है जब लोग और प्रकृति एक साथ आगे बढ़ें अलग-अलग नहीं। चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि अजय बंगा इस महत्वपूर्ण दौर में विश्व बैंक का नेतृत्व संभालने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed