फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coal Smuggling Scam: ED summons Abhishek Banerjee, to be questioned on September 2

Coal Smuggling Scam: ईडी ने अभिषेक बनर्जी को भेजा समन, दो सितंबर को होगी पूछताछ

Tue, 30 Aug 2022 06:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 30 Aug 2022 06:02 PM IST
सार

Coal Smuggling Scam: केंद्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपने कोलकाता दफ्तर में शुक्रवार की सुबह पहुंचने को कहा है। उनसे कोल स्मगलिंग से जुड़े मामले में पूछताछ होनी है।

विज्ञापन
Coal Smuggling Scam: ED summons Abhishek Banerjee, to be questioned on September 2
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को काेयला स्मगलिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने इस बात की जानकरी दी। 

विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपने कोलकाता दफ्तर में शुक्रवार की सुबह पहुंचने को कहा है। ईडी अधिकारी ने बताया है कि एजेंसी ने इसी मामले में अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को भी पांच सितंबर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। गंभीर को प्रवर्तन निदेशालय की नई दिल्ली स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में ईडी अधिकारी ने कहा है कि हमने अभिषेक बनर्जी को दो सितंबर को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए तलब किया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली से हमारे अधिकारी कोयला चोरी घोटाले के सिलसिले में उनसे पूछताछ करने आएंगे। ईडी अधिकारी ने कहा कि तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को यह नोटिस रविवार को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस बोली- ये राजनीतिक बदला

Coal Smuggling Scam: ED summons Abhishek Banerjee, to be questioned on September 2
trinmool congress

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक बदला बताया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि, 'दरअसल उन्हें अभिषेक से डर लगता है।' सूत्रों के मुताबिक अभिषेक से पूछताछ के लिए दिल्ली से ईडी के अधिकारी कोलकाता आएंगे। गौरतलब है कि कल ही ममता बनर्जी ने आशंका जताई थी कि कोयला तस्करी मामले में केंद्रीय एजेंसी अभिषेक को तलब कर सकती है।

अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी पूछताछ कर चुकी है ईडी
बता दें कि ईडी भी बंगाल में कोयला के अवैध खनन व तस्करी के मामलों की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी इससे पहले भी अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से भी पूछताछ कर चुकी है। कुछ माह पहले ईडी ने रुजिरा बनर्जी से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। उनके दो बैंक खातों के बारे में पूछताछ की गई थी।

आरोपितों के स्क्रीनशॉट दिखाकर की गई थी पूछताछ
इसके अलावा अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन से स्क्रीनशाट दिखाकर भी उनसे पूछताछ की गई थी। उनसे पूछा गया था कि क्या वह उन्हें जानती हैं? अधिकारियों ने रुजिरा का बयान भी रिकार्ड किया था। ईडी ने दावा किया है कि कोयला तस्करी में अब तक 1,300 करोड़ रुपये के आर्थिक लेन-देन का पता चला है।

अभिषेक को तलब किए जाने पर तृणमूल के प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने कल की बैठक के बाद से ही अपनी आशंका व्यक्त की थी। यह वास्तव में राजनीतिक बदला है। दरअसल उन्हें अभिषेक से डर लगता है।

कोलकाता हाईकोर्ट से मेनका गंभीर को मिली राहत 

Coal Smuggling Scam: ED summons Abhishek Banerjee, to be questioned on September 2
अभिषेक बनर्जी - फोटो : facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial
वहीं दूसरी ओर, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ईडी को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर से कथित कोयला घोटाले में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ करने को कहा है। कोर्ट ने इसके साथ ही ईडी को सुनवाई की अगली तारीख तक मेनका के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति मौसमी भट्टाचार्य ने केंद्रीय जांच एजेंसी को सितंबर में या जब भी मेनका गंभीर को तलब किया जाता है उनसे कोलकाता के जोनल कार्यालय में पूछताछ करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले में पांच सप्ताह बाद फिर से सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed