फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CMIE Data Last Six Years Record Broken over 176k employment in FY 2023

Employment: छह साल का रिकॉर्ड टूटा, 1.76 करोड़ लोगों को 2023-24 में मिला रोजगार; CMIE ने जारी किए रोचक आंकड़े

Sat, 18 May 2024 04:26 AM IST
Ajit Singh Ajit Singh
Updated Sat, 18 May 2024 04:26 AM IST
सार

नौकरियों और रोजगार के मोर्चे पर सरकार की नीतियां कठघरे में रही हैं। हालांकि, ताजा घटनाक्रम में CMIE ने रोचक आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक छह साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके मुताबिक  लगभग 1.76 करोड़ लोगों को केवल वित्त वर्ष 2023-24 में रोजगार मिला है।

विज्ञापन
CMIE Data Last Six Years Record Broken over 176k employment in FY 2023
एक साल में करोड़ों लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में मिला रोजगार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री पिक

विस्तार

देश में बेरोजगारी के बीच चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में 1.76 करोड़ लोगों को काम मिला है। वित्त वर्ष यह 2016-17 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानी सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 40.57 करोड़ लोगों के पास काम था। 2023-24 में यह बढ़कर 42.33 करोड़ हो गया।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 की तुलना में 2023-24 में रोजगार लगभग 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। रोजगार दर 2022-23 में 36.5 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 37.2 प्रतिशत हो गई। सबसे ज्यादा रोजगार कृषि और सेवा क्षेत्र में है। कुल रोजगार में इनका हिस्सा करीब 35-40 प्रतिशत है। उद्योग का हिस्सा 25 प्रतिशत है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 में रोजगार में वृद्धि मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र में भारी तेजी के कारण हुई। कृषि क्षेत्र में भी नौकरियां बढ़ीं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेवा क्षेत्र में वित्त वर्ष 2016-17 के बाद रोजगार का रिकॉर्ड बना है। इसी अवधि में कुल रोजगार में सेवाओं की नौकरियों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2022-23 में 36.6 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 38.9 प्रतिशत हो गई। पिछले वित्त वर्ष की हिस्सेदारी कोरोना महामारी से पहले के वर्षों से भी ज्यादा अच्छी है। आंकड़ों के अनुसार, सेवा क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत कार्यबल खुदरा व्यापार, होटल और पर्यटन और व्यक्तिगत गैर-पेशेवर सेवाओं में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.6 करोड़ रोजगार 2023-24 में सेवा क्षेत्र में मिला 
2023-24 में सेवा क्षेत्र में 1.6 करोड़ को नौकरियां मिलीं। इसमें से करीब 96 लाख को व्यक्तिगत गैर-पेशेवर सेवाओं में नौकरियां मिलीं। इनमें नाई, बढ़ई, प्लंबर जैसी कुशल नौकरियां शामिल हैं। गैर-कुशल सेवा प्रदाता जैसे माली, चौकीदार, समाचार पत्र वितरक भी शामिल हैं।

खुदरा व्यापार में सर्वाधिक रोजगार
सेवा क्षेत्र में सबसे अधिक नौकरियां खुदरा व्यापार में हैं। इसमें मॉल, राशन की दुकानों में काम करने वाले, फेरीवाले और खुदरा बाजारों में छोटे व्यापारी समेत अन्य लोग हैं। 2023-24 में खुदरा व्यापार में 6.88 करोड़ लोग काम कर रहे थे। खुदरा व्यापार में रोजगार 2022-23 में बढ़ने के साथ 2023-24 में भी ऊंचे स्तर पर रहा।


नौकरियां देने में सेवा क्षेत्र अव्वल
क्षेत्र 2021-22 2022-23 2023-24
कृषि 15.8 करोड़ 14.7 करोड़ 14.9 करोड़
उद्योग 9.8 करोड़ 10.9 करोड़ 10.8 करोड़
सेवा 14.5 करोड़ 14.8 करोड़ 16.4 करोड़
(आंकड़े क्षेत्रों में काम करने वालों की कुल संख्या के हैं)

व्यक्तिगत गैर-पेशेवर सेवाओं में तेजी से बढ़ा हिस्सा
सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, सेवा क्षेत्र की नौकरियों में व्यक्तिगत गैर-पेशेवर सेवाओं की नौकरियों का हिस्सा वित्त वर्ष 2022-23 में 13.6 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 18.1 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2020-21 और 2022-23 के बीच यह अनुपात 20.2 प्रतिशत से घटकर 13.6 प्रतिशत तक चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed