फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Claims that new powers being introduced in new income tax bill incorrect: Sources

Income Tax Bill 2025: CBDT के सूत्र बोले- नए आयकर विधेयक में अधिकारियों को अतिरिक्त शक्तियां मिलने का दावा गलत

Sun, 09 Mar 2025 03:26 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Mar 2025 03:26 PM IST
सार

Income Tax Bill 2025: सीबीडीटी के सूत्रों ने कहा कि नए आयकर विधेयक 2025 में आयकर अधिकारियों को अतिरिक्त अधिकार देने का दावा गलत है। सूत्रों के अनुसार, यह अधिकार पहले से मौजूद थे और केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही लागू होते हैं।

विज्ञापन
Claims that new powers being introduced in new income tax bill incorrect: Sources
सीबीडीटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर नियंत्रण बोर्ड (सीबीडीटी) के सूत्रों ने कहा कि आयकर अधिकारियों को 2025 के नए आयकर विधेयक में अतिरिक्त शक्तियां दिए जाने का दावा गलत है। दावा किया जा रहा था कि आयकर अधिकारियों को ईमेल, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया जैसे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तक पहुंचने के अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सीबीडीटी के सूत्रों ने बताया कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132 के तहत एक अधिकृत अधिकारी को किसी व्यक्ति से यह सुनिश्चित करने का अधिकार है कि वह अपने पास रखी किताबों, खाता बही या अन्य दस्तावेजों को जब्त करे। ये दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के रूप में भी हो सकते हैं। एक सूत्र ने कहा कि नए अधिकार दिए जाने के दावे गलत हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह आयकर विधेयक 2025 की धारा 247 के तहत एक अधिकृत अधिकारी किसी कंप्यूटर सिस्टम या वर्चुअल डिजिटल स्पेस के एक्सेस कोड को ओवरराइड करके उसकी पहुंच हासिल कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि यह बस पहले से मौजूद अधिकारों को दोहराने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अधिकार कर अधिकारियों को केवल विशेष परिस्थितियों में तब दिया जाता है, जब कोई सक्षम अधिकारी तलाशी या जब्ती का आदेश देता है और संबंधित व्यक्ति सहयोग नहीं कर रहा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने यह भी कहा, यह सामान्य तरीका नहीं है। यह सिर्फ कुछ खास परिस्थितियों में ही लागू होता है। यह अधिकार आयकर अधिनियम 1961 के तहत पहले भी था और नए आयकर विधेयक 2025 में भी यही स्थिति बनी हुई है। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए आयकर विधेयक की जांच के लिए लोकसभा सांसदों की एक 31 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है। इस विधेयक का मकसद कर कानूनों को आसान बनाना, परिभाषाओं को आधुनिक बनाना और कर से जुड़े विभिन्न मामलों में अधिक स्पष्टता प्रदान करना है। 


यह नया विधेयक 13 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया था और इसका मकसद मौजूदा आयकर अधिनियम 1961 को प्रतिस्थापित करना है। यह विधेयक व्यक्तियों, व्यवसायों और गैर-लाभकारी संगठनों जैसे करदाताओं पर प्रभाव डालने वाले कई बदलाव करेगा। जुलाई 2024 के बजट में सरकार ने आयकर अधिनियम 1961 की व्यापक समीक्षा का प्रस्ताव रखा था, जिसका मकसद मौजूदा अधिनियम को संक्षिप्त और स्पष्ट बनाना और विवादों व मुकदमों की संख्या को कम करना है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed