फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Civil aviation sector witnessing growth phase: Scindia

Scindia: एविएशन क्षेत्र में नया दौर शुरू, सिंधिया बोले- घरेलू एयरलाइनों के पास होंगे 1500 विमान, अभी हैं 720

Fri, 14 Jul 2023 02:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

Scindia: दिल्ली हवाई अड्डे पर चौथे रनवे और ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवेज (ईसीटी) के उद्घाटन से पहले मंत्री ने कहा, ''भारत ऊंचा लक्ष्य लेकर चल रहा है... , यह (नागर विमानन क्षेत्र के) विकास के चरण की शुरुआत है।" सिंधिया ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डायल (DIAL) से अक्टूबर तक चौथा टर्मिनल तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
Civil aviation sector witnessing growth phase: Scindia
ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : Social Media

विस्तार

कंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में नागर विमानन का भविष्य उज्जवल बताया बताया है। उन्होंने देश के विमानन क्षेत्र में वृद्धि की शुरुआत होने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में घरेलू एयरलाइनों के पास विमानों की संख्या 1500 तक पहुंच जाएगी, वर्तमान में यह 720 है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि नागर विमानन क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि में अपना योगदान दे रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइन्स की ओर से बड़ी संख्या में विमानों की खरीद के लिए दिए गए ऑर्डर का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- एविएशन सेक्टर में भारत ऊंचा लक्ष्य लेकर चल रहा

दिल्ली हवाई अड्डे पर चौथे रनवे और ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवेज (ईसीटी) के उद्घाटन से पहले मंत्री ने कहा, ''भारत ऊंचा लक्ष्य लेकर चल रहा है... , यह (नागर विमानन क्षेत्र के) विकास के चरण की शुरुआत है।" सिंधिया ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डायल (DIAL) से अक्टूबर तक चौथा टर्मिनल तैयार करने को कहा है। जीएमआर समूह के समूह अध्यक्ष जीएम राव ने कहा कि ईसीटी और चौथे रनवे से परिचालन दक्षता बढ़ाने और क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। वह हवाई अड्डे पर चौथे रनवे और ईसीटी के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed