{"_id":"5f804bac0b12130223078fdd","slug":"chinese-company-gifts-employees-4116-new-cars-as-bonus-for-surpassing-profit-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में चीनी कंपनी का तोहफा, 4116 कर्मचारियों को बोनस के रूप में दी कार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना काल में चीनी कंपनी का तोहफा, 4116 कर्मचारियों को बोनस के रूप में दी कार
Fri, 09 Oct 2020 05:08 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
कंपनी ने बोनस के रूप में गिफ्ट की कार
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस महामारी के समय में एक ओर जहां दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्थाओं को झटका लगा है और लोगों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक चीनी कंपनी ने अधिक प्रॉफिट होने पर अपने सभी कर्मचारियों को 4116 कारें तोहफे के रूप में दी हैं।
विज्ञापन
पांच सालों तक मिलेंगी ये सुविधाएं
इतना ही नहीं, चीनी कंपनी जियांग्सी वेस्ट डियाजू आयरन एंड स्टील कॉर्पोरेशन कंपनी ने फैसला लिया है कि पांच सालों तक का ऑटो इंस्योरेंस, व्हीकल टैक्स और नंबर प्लेट्स के चार्ज का भुगतान भी वह करेगी।
विज्ञापन
कर्मचारियों को धन्यवाद के रूप में दिया तोहफा
इस संदर्भ में कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अपने कर्मचारियों को धन्यवाद के रूप में तोहफा देने का यह उपयुक्त समय है। कंपनी ने कहा कि हमने लगातार पांच सालों तक भारी मुनाफा कमाया है और यह सब हमारे मेहनती कर्मचारियों की वजह से है।
विज्ञापन
सुर्खियां बटोर रही है खबर
कंपनी ने कहा कि यह ऐसा इवेंट करना चाहती थी जो पूरी दुनिया याद रखे और चीनी मीडिया के साथ-साथ अभी यह खबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। इसपर लोगों का कहना है कि दुनिया की ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को बोझ समझ रही हैं, लेकिन इस कंपनी ने बोनस देकर हैरान कर दिया है।
540 करोड़ रुपये है कारों की कीमत
इन 4116 कारों में से 2933 जियांग्लिंग फोर्ड टेरिटरी कारें और 1183 FAW-वोक्सवैगन मैगटन कारें हैं। इन सभी कारों की कीमत करीब 500 मिलियन युआन (74 मिलियन डॉलर या 540 करोड़ रुपये) है।