फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China imposes new plan for businessman and people to check large banking transactions

चीन: बैंकों में पैसा डूबने के डर से भारी निकासी कर रहे ग्राहक, इसे रोकने के लिए चीन लाया नया प्लान

Wed, 08 Jul 2020 02:11 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 08 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
China imposes new plan for businessman and people to check large banking transactions
yuan

चीन ने अपने देश में वित्तीय प्रणाली को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच बड़े लेन-देन को नियंत्रण रखने के लिए एक व्यवस्था की शुरुआत की है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने नई व्यवस्था के तहत एलान किया है कि खुदरा या बिजनेस क्लाइंट्स को किसी भी तरह की निकासी या जमा पर पहले से विस्तृत जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन


ये व्यवस्था फिलहाल दो साल के लिए शुरू की गई है और इसका विस्तार झेजियांग और शेन्जेन में भी किया जाएगा। चीन के इस फैसले से करीब सात करोड़ लोगों पर असर पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से बैंकों के फंसे हुआ कर्ज बढ़ने की वजह से पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने यह कदम उठाया है।  
विज्ञापन


कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि पिछला चार दशकों में सबसे धीमी रह सकती है। ऐसे में चीन के बैंकों में फंसे हुए कर्ज में तेज वृद्धि हो रही है। हुबेई और शानक्सी में स्थित दो स्थानीय बैंकों से जब ग्राहक बड़े पैमाने पर निकासी कर रहे थे, तो उसे रोकने के लिए अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि व्यवस्थागत जोखिम को काबू करने के लिए इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत किसी कारोबारियों को पांच लाख युआन यानि कि 53,26,100 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर जानकारी देनी होगी। 


इसके अलावा आम लोगों को एक लाख युआन से तीन लाख युआन यानि कि दस लाख से लेकर 30 लाख तक की ट्रांसजैक्शन पर जानकारी देनी होगी। हालांकि इस बयान में यह नहीं कहा गया है कि इस तय राशि से ज्यादा राशि होने पर क्या उसे खारिज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed