Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chief of Adani group Gautam Adani sees COVID-19 as opportunity for faster transition to clean energy

गौतम अडाणी ने कहा, कोविड-19 स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ने का अवसर

Thu, 28 May 2020 10:20 PM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Chief of Adani group Gautam Adani sees COVID-19 as opportunity for faster transition to clean energy
अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी - फोटो : amar ujala

उद्योगपति गौतम अडाणी ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने कठिनाइयों के साथ साथ कम कार्बन वाले भविष्य की ओर तेजी से बढ़ने के नए अवसर भी दिखाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सौर बिजली उत्पादन के मॉड्यूल सस्ते होंगे।

विज्ञापन


लिंक्डइन पर उन्होंने लिखा कि कोविड-19 चुनौतियों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में हरित क्रांति की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो गई है। तात्कालिक आर्थिक प्रभाव हमें धीमा कर सकता है, पर हमारे पास अवसर है। हम थोड़ा रूकें, पुनर्विचार करें और कम कार्बन वाले भविष्य की ओर तेजी से बढ़ने के लिए योजना तैयार करें। 
विज्ञापन


देश के सबसे बड़े बुनियादी ढांचे वाले समूह के प्रमुख अडाणी ने कहा कि यूरोप में कई ग्रिड आपरेटर मांग में कमी का सामना कर रहे हैं और वे कुल ऊर्जा में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा 70 प्रतिशत तक रख कर ग्रिड का प्रबंधन करना सीख रहे हैं। यह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ महीने पहले इस प्रकार की परिस्थितियां नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी ने कहा कि मांग बढ़ने के साथ उत्पादन संतुलन पूर्व की तरह हो सकता है, पर इस संकट ने नवीकरणीय ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग कर ग्रिड को स्थिर रखने के तरीके के निरीक्षण का एक मौका दिया है। कोविड-19 के बाद हो सकता है कि यह नया चलन हो। 

उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल में सौर मॉड्यूल की कीमत 99 प्रतिशत कम हुई है। इसको देखते हुए मुझे लगता है कि अगले 40 साल में मॉड्यूल का दाम और 40 प्रतिशत घटेगा। इससे बिजली की सीमंत लागत घटकर संभवत: शून्य पर आ जाएगी। इस प्रकार की कटौती का मतलब है कि दो व्यापार मॉडल बने रहेंगे। एक जीवाश्म ईंधन पर आधारित होगा और दूसरा नवीकरणीय ऊर्जा पर। निकट भविष्य में दोनों एक-दूसरे के पूरक होंगे लेकिन दीर्घकाल में चीजें नवीकरणीय ऊर्जा के पक्ष में होंगी। 


उन्होंने कहा कि जो यह कहावत थी कि नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण के लिए अच्छा है, लेकिन कारोबार के लिहाज से बुरा, वह बीते दिनों की बात होगी। अडाणी ने कहा कि न केवल सौर ऊर्जा बल्कि प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर नई-नई खोज और बड़े पैमाने पर उपयोग के साथ पवन ऊर्जा की लागत भी उल्लेखनीय रूप से कम होगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed