फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   chief economic advisor arvind subramanian exits from post citing personal reasons

इस्तीफे के बाद बोले सुब्रमण्यम- सबसे अच्छा बीता समय, नोटबंदी के वक्त दिल्ली में था मौजूद

Wed, 20 Jun 2018 04:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
chief economic advisor arvind subramanian exits from post citing personal reasons
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में दी। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि उनका पद से हटना कोई हैरानी की बात नहीं है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि वो यह उनके जीवन की सबसे अच्छी नौकरी थी, जो उनको जीवन भर याद रहेगी। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर रहते हुए पूरे देश में घूम कर मुझे बहुत कुछ समझने को मिला। मैं भविष्य में भी देश को अपनी सेवाएं देता रहूंगा। इसके साथ ही अभी हमने नौकरी की आखिरी तारीख के बारे में विचार-विमर्श नहीं किया है। 
विज्ञापन


 



नोटबंदी के वक्त दिल्ली में था मौजूद
अरविंद ने कहा कि वो नोटबंदी के वक्त दिल्ली में ही मौजूद थे और उस दिन सारी प्रक्रिया उनके सामने ही हुई थी। अब मेरा उत्तराधिकारी चुना जाएगा, जिसका मुझे इंतजार है।


 

इन सेक्टर्स के लिए दिए नए आइडिया

chief economic advisor arvind subramanian exits from post citing personal reasons
इसलिए दिया इस्तीफा
जेटली ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अरविंद पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। उनके कारण व्यक्तिगत थे, लेकिन जरूरी हैं। इस वजह से मेरे पास उनके आग्रह को मानने के अलावा कोई चारा नहीं था। हालांकि अरविंद अक्टूबर तक इस पद पर बने रहेंगे, जब तक अगली व्यवस्था सरकार अपनी तरफ से नहीं कर लेती। 

जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अरविंद ने कई प्रमुख सेक्टर जैसे कि कपड़ा उद्योग, फर्टिलाइजर, केरोसिन, बिजली और दालों के लिए सरकार को कई नए आइडिया दिये। जीएसटी को लागू करने से लेकर के, उसमें अभी तक किए गए सुधारों का श्रेय भी उन्हें जाता है। 

शिक्षकों व छात्रों के लिए लांच किया पोर्टल
जेटली ने आगे लिखा कि सरकार ने देश भर के तमाम शिक्षकों व छात्रों की सुविधा के लिए स्वंयम नाम से जो पोर्टल लांच किया था, वो अरविंद के दिमाग की उपज थी। अरिवंद ने वित्त मंत्रालय के अंदर और बाहर एक ऐसी मजबूत टीम तैयार की थी, जो सीधे ग्राउंड रिपोर्ट भेजती थी। 

व्यक्तिगत तौर पर होगा नुकसान
जेटली ने आगे लिखा कि अरविंद के जाने से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नुकसान होगा। वो कई बार मेरे ऑफिस में कभी अच्छी खबर या फिर अन्य कोई सूचना देने के लिए आते थे। लेकिन उम्मीद है कि वो आगे भी सरकार को अपनी तरफ से आर्थिक मोर्चे पर राय देते रहेंगे। 

रघुराम राजन के बाद संभाला था पद 
अरविंद सुब्रमण्यम ने अक्टूबर 2014 में रघुराम राजन के भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बन जाने के बाद यह पद संभाला था। केंद्र सरकार ने कई कड़े फैसले जिसमें नोटबंदी से लेकर के जीएसटी को लागू करने का है, वो अरविंद के समय लिए गए। इसके अलावा जनधन खातों को खोलना और उन्हें आधार व मोबाइल से लिंक करने का श्रेय इन्हीं को जाता है। 

आर्थिक विशेषज्ञ भी हैं परेशान

chief economic advisor arvind subramanian exits from post citing personal reasons

वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम के पद छोड़ने को लेकर कांग्रेस ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि इस सरकार के ‘व्यापक आर्थिक कुप्रंधन’ के कारण वित्तीय विशेषज्ञ परेशान हैं और इसको देखते हुए सुब्रमण्यम का हटना हैरानी की बात नहीं है। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार में व्यापक आर्थिक कुप्रबंधन, ढुलमुल आर्थिक सुधारों और वित्तीय अव्यवस्था के कारण वित्तीय विशेषज्ञ परेशान हैं।’उन्होंने कहा, ‘नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से अरविंद पनगढ़िया और रिजर्व बैंक के गर्वनर पद से रघुराम राजन के हटने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का इस्तीफा हैरानी की बात नहीं है।’ 

सुब्रमण्यम वित्त मंत्रालय छोड़ रहे हैं और वह अपनी ‘पारिवारिक प्रतिबद्धताओं’ की वजह से अमेरिका लौट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। उनको 16 अक्तूबर, 2014 को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed