फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chief Economic Adviser V Anantha Nageswaran expects India economic growth in range of 7-8.5 Percent given Global uncertainties

Economic Growth: मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि 7 से 8.5 फीसदी रहने की उम्मीद

Thu, 05 May 2022 01:09 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 01:09 AM IST
सार

Indian Economy: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने हाल में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि के अपने अनुमान को घटाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमान से अधिक है। आरबीआई ने घरेलू अर्थव्यवस्था में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Chief Economic Adviser V Anantha Nageswaran expects India economic growth in range of 7-8.5 Percent given Global uncertainties
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 से 8.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने हाल में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि के अपने अनुमान को घटाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमान से अधिक है। आरबीआई ने घरेलू अर्थव्यवस्था में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


क्या बोले सीईए?
नागेश्वरन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में वृद्धि के नतीजों का दायरा काफी बड़ा है। यह अंतर कहीं अधिक व्यापक हो सकता है, जो निर्णय को अधिक खतरनाक बनाता है। इसका सही अनुमान लगाने के लिए ढेर सारी किस्मत की जरूरत होती है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


8.5 फीसदी की दर से हो सकती है ग्रोथ
आर्थिक समीक्षा के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था एक अप्रैल, 2022 से शुरू हुए चालू वित्त वर्ष में आठ से 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा उन्होंने दोपहर में फिच रेटिंग से चर्चा की है जिसने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अपने अनुमान को 8.5 प्रतिशत पर रखा है।


सीआईआई ने भी जारी किया था अनुमान
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 से 8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है और इसमें निर्यात की प्रमुख भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष के प्रभाव और कोविड-19 महामारी की किसी नई लहर की आशंका को देखते हुए देश को तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि का वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर भी प्रभाव होगा और सीआईआई के अर्थव्यवस्था में वृद्धि के अनुमान में इन पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed