Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chief Economic Adviser Krishnamurthy Subramanian says target of keeping only three slab in GST relief to importers

जीएसटी: सीईए ने कहा, तीन ही दरें रखने का लक्ष्य, आयात करने वालों को राहत

Fri, 30 Jul 2021 06:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Jul 2021 06:32 AM IST
सार

  • सेवा और उत्पादों पर कर में अभी लागू हैं पांच दरें
  • उद्योग संगठन एसोचैम के कार्यक्रम में सीईए ने कहा,  सरकार का अगला एजेंडा जीएसटी में सिर्फ तीन ही दरें रखना है

विज्ञापन
Chief Economic Adviser Krishnamurthy Subramanian says target of keeping only three slab in GST relief to importers
कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन ने उद्योग जगत को भरोसा दिया है कि जीएसटी में तीन ही दरें लागू करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को भी और तर्कसंगत बनाया जाएगा।

विज्ञापन


उद्योग संगठन एसोचैम के कार्यक्रम में सीईए ने कहा,  सरकार का अगला एजेंडा जीएसटी में सिर्फ तीन ही दरें रखना है। अभी 0.25, 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाता है। इन दरों को घटाकर तीन तक सीमित करने के सवाल पर सुब्रमणियन ने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसा किया जाएगा और सही समय आने पर परिषद इसका फैसला करेगी।
विज्ञापन


आयात करने वालों को भी राहत
कच्चे माल का आयात करने वाले कारोबारियों को राहत देने के लिए इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाएगा। कच्चे माल पर लिया जाने वाला आयात शुल्क अंतिम उत्पाद की बिक्री से मिलने वाली जीएसटी से अधिक होता है, तो इसके अंतर को ही इनवर्टेड ड्यूटी कहा जाता है। सरकार इस नुकसान से बचाने के लिए नया नियम लागू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed