फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cheap loans on festivals: BOEs home loan is available at 6.5 and vehicle loan at 6.85 percent

त्योहारों पर सस्ते कर्ज की सौगात: बीओआई का होम लोन 6.5 और वाहन ऋण 6.85 फीसदी पर मिल रहा

Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM IST
सार

बीओआई की यह नई दरें 18 अक्तूबर से लागू हो होंगी। इसका लाभ 31 दिसंबर तक उठाया जा सकेगा। इसके अलावा होम लोन और वाहन ऋण पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस भी 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी।

विज्ञापन
cheap loans on festivals: BOEs home loan is available at 6.5 and vehicle loan at 6.85 percent
home loan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्योहारों के दिनों में देश की कई बैंकें सस्ते लोन दे रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने कार लोन और होम में छूट देने का एलान किया है।

विज्ञापन

बीओआई के अनुसार त्योहार के मौके पर होम लोन की ब्याज दर में 35 और कार लोन पर 50 आधार बिंदु (बेसिस प्वाइंट) की कमी की गई है। अब बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को होम लोन 6.50 फीसदी पर मिलेगा। पूर्व में इसकी ब्याज दर 6.85 थी। वहीं, वाहन ऋण की ब्याज दर 7.35 फीसदी से घटकर 6.85 प्रतिशत कर दी गई है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक का मौका
बीओआई की यह नई दरें 18 अक्तूबर से लागू होंगी। इसका लाभ 31 दिसंबर तक उठाया जा सकेगा। इसके अलावा होम लोन और वाहन ऋण पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस भी 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे उठाएं ऑफर का लाभ, इतनी रहेगी ईएमआई
बीओआई के अनुसार वाहन ऋण पर प्रति लाख ईएमआई 1502 रुपये रहेगी। वहीं, होम लोन पर 632 रुपये प्रति लाख ईएमआई देना होगी। बीओआई के ग्राहक घर बैठे इस खास ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। होम लोन के लिए HL लिखकर 7669300024 और कार लोन के लिए VL लिखकर 766930024 पर SMS करना होगा। ग्राहक 8010968305 पर मिस्ड काॅल के जरिए भी स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed