फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CGA Report on Fiscal deficit over 29 percent Net tax revenue collection crossed 12 lakh crore

लेखा महानियंत्रक की रिपोर्ट: पहली छमाही में राजकोषीय घाटा 29.4 फीसदी; शुद्ध कर राजस्व संग्रह 12.65 लाख करोड़

Thu, 31 Oct 2024 09:12 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 31 Oct 2024 09:12 AM IST
सार

भारत के लेखा महानियंत्रक (CAG) की रिपोर्ट के मुताबिक पहली छमाही में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 29.4 फीसदी, जबकि कुल खर्च 43.8 फीसदी रहा है। शुद्ध कर राजस्व संग्रह 12.65 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
CGA Report on Fiscal deficit over 29 percent Net tax revenue collection crossed 12 lakh crore
ऑडिट रिपोर्ट में महालेखाकार ने दी अहम जानकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र का राजकोषीय घाटा 2024-25 की पहली छमाही के अंत में पूरे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का 29.4 फीसदी या 4,74,520 करोड़ रुपये रहा। 2023-24 की समान अवधि में यह घाटा बजट अनुमान का 39.3 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 की अप्रैल-सितंबर में शुद्ध कर राजस्व संग्रह 12.65 लाख करोड़ या बजट अनुमान का 49 फीसदी रहा। सितंबर, 2023 के अंत में यह 49.8 फीसदी था। इस दौरान केंद्र सरकार का कुल खर्च 21.11 लाख करोड़ या 43.8 फीसदी रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह बजट अनुमान का 47.1 फीसदी था। कुल खर्च में से 16.96 लाख करोड़ राजस्व खाते में जबकि 4.15 लाख करोड़ पूंजीगत खाते में थे। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को 4.9 फीसदी तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है। एजेंसी
विज्ञापन


बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सुस्त पड़कर दो फीसदी
देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर में सुस्त पड़कर दो फीसदी पर आ गई। हालांकि, अगस्त की तुलना में प्रदर्शन सुधरा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त, 2024 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 1.6 फीसदी गिरावट आई थी। एक साल पहले समान महीने में उद्योगों का उत्पादन 9.5 फीसदी बढ़ा था। आठ प्रमुख क्षेत्रों में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में सितंबर में नकारात्मक वृद्धि देखने को मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed