फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CEO Speak 2026 Indian Publishing Industry Size New Delhi World Book Fair 2026 AI in Publishing National Book

CEO Speak 2026: 12 अरब डॉलर का हुआ भारतीय प्रकाशन उद्योग, एआई और 'थ्री टी' फॉर्मूले पर टिकी भविष्य की नजर

Mon, 12 Jan 2026 06:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Jan 2026 06:07 PM IST
सार

NDWBF 2026: नई दिल्ली में आयोजित सीईओ स्पीक में 12 अरब डॉलर के भारतीय प्रकाशन उद्योग के भविष्य पर चर्चा हुई। जानिए एआई, रोजगार और 'थ्री टी' फॉर्मूले पर क्या बोले विशेषज्ञ।

विज्ञापन
CEO Speak 2026 Indian Publishing Industry Size New Delhi World Book Fair 2026 AI in Publishing National Book
एनबीटी - फोटो : NBT

विस्तार

तकनीकी व्यवधानों और पाठकों की बदलती आदतों के बीच, भारतीय प्रकाशन उद्योग ने अपनी मजबूती साबित की है। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (NDWBF) 2026 के अवसर पर आयोजित 'सीईओ स्पीक' के 13वें संस्करण में उद्योग के दिग्गजों ने भविष्य की रूपरेखा के बारे में बताया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से आयोजित इस मंच पर बताया गया कि भारतीय प्रकाशन उद्योग का आकार अब 12 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


डिजिटल दौर में प्रिंट की मजबूती और रोजगार
रविवार (11 जनवरी) को होटल अशोक में आयोजित इस बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) फोरम में एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने उद्योग के आंकड़ों को साझा किया। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रकाशन बाजार में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी शिक्षा-केंद्रित प्रकाशन की है। वहीं, 45 प्रतिशत बाजार क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित है। यह क्षेत्र देश में 12 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मुहैया कराता है, इसमें 9000 से अधिक प्रकाशक और 21000 खुदरा विक्रेता शामिल हैं।
विज्ञापन


एआई चुनौती नहीं अवसर
सत्र के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग के असर पर विस्तार से चर्चा हुई। एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे ने बताया कि संपादकीय कार्यप्रणाली और सामग्री प्रसार में एआई और संवर्धित वास्तविकता (AR) परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आनंदराव वी. पाटिल ने कहा कि डिजिटल पहल (जैसे दीक्षा और ई-पाठशाला) और एआई सृजनात्मकता को खत्म नहीं कर रहे, बल्कि सुगमता को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वैश्विक सहयोग और 'थ्री टी' का मंत्र
इस वर्ष के सम्मानित अतिथि देश कतर और फोकस देश स्पेन के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। स्पेन के फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स गिल्ड के एमडी जोसे मैनुअल अंता ने बताया कि स्पेन में हर साल 60,000 मुद्रित और 27,000 डिजिटल पुस्तकें प्रकाशित होती हैं, जो एक विनियमित ढांचे का परिणाम है। भविष्य की दिशा तय करते हुए, एनबीटी ने 'थ्री टी' (Three Ts) कार्यक्रम- ट्रांसलेट (Translate), ट्रांसफॉर्म (Transform) और ट्रांसफर (Transfer)- पर जोर दिया। इसका मकसद अनुवाद और तकनीक जरिए वैश्विक ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ाना है। 


दूसरे सत्र में विशेषज्ञों के पैनल ने कॉपीराइट सुरक्षा, एआई के जिम्मेदार प्रयोग और डिजिटल जोखिमों पर चिंता जताई। पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि डिजिटल और सब्सक्रिप्शन-बेस्ड रीडिंग मॉडल बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके लिए सुदृढ़ नियामक तंत्र और लागत-कुशल कार्यप्रणालियों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed