फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CEO of IDFC First bank gives 5 lakh shares worth rs 2 crore to deceased colleagues kin

दरियादिली: इस बैंक के सीईओ ने कर्मचारी की मौत पर उसके परिवार को दिए दो करोड़ के शेयर, हर ओर हो रही चर्चा

Fri, 18 Mar 2022 10:57 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Mar 2022 10:57 AM IST
सार

अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में रहने वाले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने के मद्देनजर अपने पांच लाख शेयर दे दिए है। इससे पहने भी वैद्यनाथन इस तरह के काम कई बार कर चुके हैं।

विज्ञापन
CEO of IDFC First bank gives 5 lakh shares worth rs 2 crore to deceased colleagues kin
वी वैद्यनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ वी वैद्यनाथन आए दिन अपनी दरियादिली के चलते चर्चाओं में रहते हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों हैं। दरअसल, उन्होंने बैंक के एक कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को मदद के रूप में अपने पास से मौजूद पांच लाख शेयर दिए हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


वैद्यनाथन ने पांच लाख शेयर सौंपे
बैंक ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी और सीईओ वी वैद्यनाथन, जो अपनी उदारता और बैंकिंग की नवीन शैली के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने मृतक सहयोगी के परिवार के सदस्यों को अपने पास रखे बैंक के शेयर दिए हैं। इन शेयरों की मौजूदा कीमत 2.1 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


शिक्षा-वित्तीय सुरक्षा के लिए दिए शेयर
गौरतलब है कि वैद्यनाथन इससे पहले भी कई मौकों पर अपने कर्मचारियों, ट्रेनर, घरेलू सहायकों और ड्राइवरों को घर या कार खरीदने में मदद के लिए अपने शेयर उपहार के तौर पर दे चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीईओ ने एक करीबी कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को शिक्षा और वित्तीय सुरक्षा मुहैया कराने के इरादे से उन्होंने ये शेयर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पेश कर चुके कई मिसाल
प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी और सीईओ वी वैद्यनाथन इससे पहले ऐसी ही दरियादिली की कई मिसालें पेश करके सुर्खियां बटोर चुके हैं। इससे पहले बीते साल उन्होंने अपने ड्राइवर, हाउस हेल्प, ट्रेनर समेत दो अन्य को करोड़ों के शेयर उपहार में दिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वैद्यनाथन ने इन लोगों को घर खरीदने में मदद करने के लिए 3.95 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नौ लाख शेयर दिए थे। 


नौ लाख शेयर किए थे गिफ्ट
उस समय बैंक की ओर से नियामकीय फाइलिंग में बताया गया था कि वैद्यनाथन ने उनके नौ लाख इक्विटी शेयर गिफ्ट में दिए हैं। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट की मानें तो बैंक सीईओ ने अपने ट्रेनर रमेश राजू को 3 लाख शेयर गिफ्ट किए। इसके अलावा, हाउस हेल्प प्रांजल नार्वेकर और ड्राइवर अल्गारसामी सी मुनापर को 2-2 लाख शेयर और ऑफिस सपोर्ट स्टाफ दीपक पाठारे और हाउस हेल्प संतोष जोगले को 1-1 लाख शेयर गिफ्ट किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed