{"_id":"68ba43d2b567a8a57207d4ca","slug":"centre-starts-selling-onions-at-rs-24-per-kg-tomatoes-at-rs-30-per-kg-news-in-hindi-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में राहत: केंद्र सरकार ने शुरू की 24 रुपये किलो प्याज की बिक्री, टमाटर भी 30 रुपये प्रति किलो","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
त्योहारी सीजन में राहत: केंद्र सरकार ने शुरू की 24 रुपये किलो प्याज की बिक्री, टमाटर भी 30 रुपये प्रति किलो
Fri, 05 Sep 2025 07:29 AM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:29 AM IST
सार
त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने राहत देते हुए दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में 24 रुपये किलो प्याज और 30 रुपये किलो टमाटर की बिक्री शुरू की। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने वैन को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। दिसंबर तक सस्ती प्याज बिक्री जारी रहेगी, जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18सब्जी मंडी में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी प्याज। संवाद
विस्तार
त्योहारी सीजन में लोगों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में 24 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती प्याज बेचना शुरू कर दिया है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक वैन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इसके साथ, उपभोक्ताओं को टमाटर भी 30 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
जोशी ने कहा कि नैफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से यह बिक्री की जाएगी। इसे शुक्रवार से गुवाहाटी, कोलकाता और चेन्नई में भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्याज की यह बिक्री दिसंबर तक करने की योजना है, ताकि उपभोक्ताओं को प्याज की महंगाई सता न सके।
ये भी पढ़ें:- GST Reforms: संजीव सान्याल बोले- जीएसटी से कई करों को दो कर में बदलना हुआ संभव, अब कर दरों को समझना हुआ आसान
विज्ञापन
एनसीसीएफ अधिकारी ने दी जानकारी
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि हमें रोजाना लगभग 10 टन की बिक्री की उम्मीद है। यह कदम खुदरा मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने के सरकार के प्रयास से जुड़ा है।उन्होंने बताया कि फिलहाल बफर स्टॉक से 25 टन प्याज की बिक्री होगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से देशभर में जहां भी प्याज की कीमत 30 रुपये से ऊपर जाएगी वहां 24 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जाएगा।
नैफेड ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर : इस दौरान नैफेड ने मोबाइल वैन परिचालन प्रबंधन के लिए अपने ट्रैक एंड ट्रेस सॉफ्टवेयर के अलावा एक डिजिटल बिलिंग एप्लीकेशन भी लॉन्च किया। यह बिल बनाने, आधार या एसएमएस के जरिए लाभार्थी का सत्यापन करने लेन-देन के बाद उपभोक्ताओं को सूचनाएं भेजने में भी दक्ष है। इसमें लोग अपनी राय के साथ शिकायत के लिए एक टोल फ्री नंबर भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- US-Japan Trade: अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए; बेसलाइन टैरिफ 15%
भारत ब्रांड आटा-चावल बिक्री का तीसरा चरण शुरू
सरकार ने भारत ब्रांड आटा-चावल के तीसरे चरण की बिक्री की शुरुआत की गई। इससे उपभोक्ताओं को रियायती दर पर भारत ब्रांड का एक किलो आटा 31 रुपये 50 पैसे प्रति किलो की दर से मिलेगा। वहीं, चावल 34 रुपये प्रति किलो की दर से और सस्ती दरों पर दाल भी मिलेगी।