फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre extends 20 pc export duty on parboiled rice by over five months till March 31 business news updates

Export Duty: सरकार ने उसना चावल पर 20 फीसदी निर्यात शुल्क 31 मार्च तक बढ़ाया, घरेलू कीमतों को काबू करना मकसद

Sat, 14 Oct 2023 12:55 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 14 Oct 2023 12:55 AM IST
सार

उसना (सेला) चावल कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए इस किस्म के चावल पर 25 अगस्त से 16 अक्तूबर के लिए 20 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया गया था। अब इसे अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Centre extends 20 pc export duty on parboiled rice by over five months till March 31 business news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

केंद्र सरकार ने घरेलू कीमतों को काबू में रखने और पर्याप्त चावल की उपलब्धता के लिए उसना चावल पर निर्यात शुल्क अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उसना (सेला) चावल कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए इस किस्म के चावल पर 25 अगस्त से 16 अक्तूबर के लिए 20 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया गया था। अब इसे अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने आगामी त्योहारों को देखते हुए घरेलू बाजार में आपूर्ति और कीमतों को काबू में रखने के लिए जुलाई में गैर बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इस पाबंदी के साथ ही सरकार ने सभी तरह के गैर बासमती चावलों के निर्यात पर रोक लगा दी है। देश से होने वाले कुल चावल के निर्यात में गैर-बासमती सफेद चावल की हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी है।

विज्ञापन

भारत-ब्रिटेन में महीने के अंत तक एफटीए पर समझौते की उम्मीद
भारत व ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता काफी आगे बढ़ चुकी है। दोनों पक्ष बाकी बचे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने शुक्रवार को कहा, वार्ता अग्रिम चरण में है। हम मतभेदों को दूर कर रहे हैं। हमें इन वार्ताओं के पूरा होने तक इंतजार करना चाहिए। बातचीत का 13वां दौर अभी जारी है। यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों पक्षों को इस महीने वार्ता खत्म होने की उम्मीद है। इस महीने के अंतिम सप्ताह में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। वार्ता के 26 अध्यायों में ज्यादातर पूरे हो चुके हैं। बाकी बचे मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर उच्चस्तरीय वार्ता जारी है। इस संबंध में ब्रिटेन से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है। इससे पहले बर्थवाल के नेतृत्व में एक टीम हाल ही में लंदन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed