{"_id":"64e45939a1eb7b867c03bba4","slug":"centre-buy-two-lakh-metric-tonnes-onion-from-farmers-tells-price-fadnavis-announce-amid-increasing-export-duty-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Onion: किसानों को केंद्र ने दी राहत, इस दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी सरकार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Onion: किसानों को केंद्र ने दी राहत, इस दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी सरकार
Tue, 22 Aug 2023 04:42 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 22 Aug 2023 04:42 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने प्याज की निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों को काबू में रखने और स्थानीय बाजार में आपूर्ति को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : iStock
विस्तार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार दो लाख टन प्याज की खरीद करेगी। फडणवीस ने बताया कि यह खरीद 2410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएंगी। फडणवीस ने कहा कि सरकार के इस कदम से प्याज किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। फडणवीस ने कहा कि नासिक और अहमदनगर में प्याज की खरीद के लिए विशेष खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।
नाराज किसानों, व्यापारियों को खुश करने की कोशिश
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस का यह एलान ऐसे वक्त आया है, जब प्याज उत्पादक किसान और व्यापारी केंद्र सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार ने प्याज की निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों को काबू में रखने और स्थानीय बाजार में आपूर्ति को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि किसानों और व्यापारी सरकार के इस फैसले से खुश नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार ने किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए ही प्याज की इतने बड़े पैमाने पर खरीद करने का फैसला किया है।
2410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी सरकार प्याज
देवेंद्र फडणवीस इन दिनों जापान के दौरे पर हैं और उन्होंने मंगलवार को वहीं से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार द्वारा प्याज खरीद की जानकारी दी। फडणवीस ने बताया कि 'उन्होंने प्याज के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से बात की थी। केंद्र सरकार 2410 प्रति क्विंटल के दर से दो लाख टन प्याज की खरीद करेगी।' केंद्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के आदेश के बाद नासिक में एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी और लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज की नीलामी बंद रखने का फैसला किया। लासलगांव मंडी भारत में प्याज की सबसे बड़ी मंडी है। कई किसान संगठनों ने भी नासिक में सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ राजनीतिक विरोधी प्याज के निर्यात पर शुल्क लगाने के फैसले को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से चिंता ना करने की अपील की और बताया कि केंद्र सरकार जल्द ही 2410 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद शुरू करेगी। फिलहाल दो लाख टन अतिरिक्त प्याज की खरीद की जाएगी।
महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर प्याज क्रय केंद्र खोले जाएंगे
एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा है कि हमने महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर अपने केंद्र खोले हैं और हम मध्य प्रदेश में भी दो केंद्र शुरू करेंगे। हम 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज खरीदेंगे।

#WATCH | Delhi: We have opened our centres at 13 places in Maharashtra and we will start two centres in MP also...We will buy onions at Rs 2,410 per quintal...: Vishal Singh, Chairman, NCCF pic.twitter.com/8L2sOVF9wd
— ANI (@ANI) August 22, 2023