फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre allows employees to travel via Tejas, Vande Bharat trains under Leave Travel Concession

LTC: केंद्र का अपने कर्मियों को तोहफा; एलटीसी के तहत तेजस, वंदे भारत व हमसफर ट्रेनों में यात्रा की अनुमति

Wed, 15 Jan 2025 05:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

LTC: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दे दी है। पात्र केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन अवकाश के अलावा उनकी ओर से यात्राओं के लिए टिकट पर किया गया खर्च भी वापस मिल जाता है।

विज्ञापन
Centre allows employees to travel via Tejas, Vande Bharat trains under Leave Travel Concession
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब केंद्रीय कर्मी अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से भी यात्रा कर सकेंगे। यह कदम कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एलटीसी के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन


डीओपीटी ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘इस विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर किया और यह निर्णय लिया। इस निर्णय के अनुसार मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी।’’
विज्ञापन


पात्र केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन अवकाश के अलावा उनके द्वारा यात्राओं के लिए टिकट पर किया गया खर्च भी वापस मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed