फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Central Vigilance Commission report: Railways tops in corruption complaints

केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट: भ्रष्टाचार की शिकायतों में रेलवे अव्वल, दिल्ली स्थानीय निकाय दूसरे नंबर पर

Wed, 04 Sep 2024 06:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Sep 2024 06:24 AM IST
सार

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भ्रष्टाचार की शिकायतों में रेलवे सबसे ऊपर है। वहीं दिल्ली के स्थानीय निकाय दूसरे नंबर पर है। 
 

विज्ञापन
Central Vigilance Commission report: Railways tops in corruption complaints
भ्रष्टाचार की शिकायतों में रेलवे सबसे ऊपर - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में उसे विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 74,203 शिकायतें मिलीं। इसमें से 10,447 यानी करीब 14 फीसदी अकेले रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ थीं। वहीं, दिल्ली के स्थानीय निकाय इस मामले में दूसरे नंबर हैं, जिनके कर्मचारियों के खिलाफ 7,665 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन


रेलवे कर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों में से 9,881 का निपटारा कर दिया गया, 566 लंबित हैं। दिल्ली के स्थानीय निकायों, जिनमें दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विभाग निगम, दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शामिल हैं, के खिलाफ मिली शिकायतों में से 7,278 का निपटारा कर दिया गया और 387 लंबित हैं।  
विज्ञापन


किसके खिलाफ कितनी शिकायतें
4,476 शिकायतें आवासीय एवं शहरी मामले, 4,420 कोयला मंत्रालय, 3,217 श्रम मंत्रालय,  2,749 पेट्रोलियम मंत्रालय और 2,309 शिकायतें गृह मंत्रालय कर्मियों के खिलाफ दर्ज की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


7,830 शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में मिली भ्रष्टाचार की कुल 74,203 शिकायतों में से 66,373 का निपटारा हो गया है और 7,830 लंबित हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के खिलाफ 7,004 शिकायतें मिलीं जिनमें 6,667 का निस्तारण कर दिया गया। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 6,638 शिकायतों में से 6,246 का निपटारा हो गया। दिल्ली के पुलिस कर्मियों के खिलाफ 5,313 शिकायतों में से 3,325 का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed