फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Central government will sell one lakh tonnes of onion from buffer stock

Onion Price: त्योहारों पर कीमतों को नियंत्रित करने की कवायद, बफर स्टॉक से एक लाख टन प्याज बेचेगी केंद्र सरकार

Sat, 04 Nov 2023 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:42 AM IST
सार

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार ने कहा, सरकारी हस्तक्षेप के कारण कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, इंदौर, भोपाल, रायपुर, रांची, जयपुर और कोटासहित कई शहरों में प्याज की कीमत कम हो गई है। दिल्ली व  आसपास के इलाकों में प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
Central government will sell one lakh tonnes of onion from buffer stock
onions - फोटो : twitter

विस्तार

त्योहारी सीजन में कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने नवंबर में खुदरा बाजारों में अपने बफर स्टॉक से एक लाख टन प्याज जारी करने की घोषणा की है। इसी के तहत शुक्रवार को 100 से अधिक शहरों के लिए प्याज जारी करेगी।

विज्ञापन

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार ने कहा, सरकारी हस्तक्षेप के कारण कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, इंदौर, भोपाल, रायपुर, रांची, जयपुर और कोटासहित कई शहरों में प्याज की कीमत कम हो गई है। दिल्ली व  आसपास के इलाकों में प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

विज्ञापन

सभी राज्यों में 25 रुपये की रियायती दर प्याज बेचेगा एनसीसीएफ
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने शुक्रवार को कहा, वह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के अलावा जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक सभी राज्यों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती भाव पर प्याज बेचेगा। इसका मकसद उपभोक्ताओं को प्याज की ऊंची कीमतों से राहत दिलाना है। केंद्र सरकार की ओर से एनसीसीएफ ने 9 सितंबर से दिल्ली और उसके आसपास 100 विभिन्न स्थानों पर रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की है। सहकारी संस्थान ने पिछले दो सप्ताह से श्रीनगर, जयपुर, वाराणसी और दिल्ली-एनसीआर में पेटीएम, मैजिकपिन और मायस्टोर के जरिये ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) मंच पर ऑनलाइन प्याज बेच रहा है। अब तक 416 वैन चल रही हैं और खुदरा बाजारों में 2,219.61 टन प्याज बेचे जा चुके हैं। एनसीसीएफ चालू वर्ष के लिए सरकार के 5 लाख टन के बफर स्टॉक से प्याज बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed