फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   central government trims budget allocation for key health scheme

स्वास्थ्य के लिए घटाया बजट, मेडिकल कॉलेज, एड्स, NHRM के लिए आवंटन राशि में की कटौती

Mon, 12 Feb 2018 11:10 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
central government trims budget allocation for key health scheme
health

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट भाषण में मोदीकेयर जैसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा की घोषणा के साथ यह लगने लगा था कि केंद्र सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर हो गई है, लेकिन हकीकत इसके काफी उलट है। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए स्वास्थय सेवाओं को मिलने वाली आवंटन राशि में काफी कटौती की है। 

विज्ञापन


नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर पड़ी सबसे ज्यादा मार
जेटली ने सबसे ज्यादा मार नए मेडिकल कॉलेज खोलने और पहले से मौजूद जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की धनराशि पर मार मारी है। जहां जेटली ने एक तरफ 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, वहीं आवंटन राशि में 12.5 फीसदी की कटौती कर दी है।
विज्ञापन


मौजूदा वित्त वर्ष में जहां इसके लिए 3300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, वहीं अगले साल के लिए यह राशि मात्र 2888 करोड़ रुपये रह गई है। 

एचआईवी-एड्स रोकने की राशि में भी कटौती

central government trims budget allocation for key health scheme

केंद्र सरकार देश भर में एचआईवी-एड्स जैसी बीमारी को रोकने के लिए काफी प्रतिबद्ध है और इसके लिए काफी गंभीर प्रयास कर रही है, लेकिन यह बात केवल कागजों में सीमित है। इस बार के बजट में एड्स रोकने की राशि में 3 फीसदी की कटौती कर दी गई है। जहां पहले इसके लिए 2163 करोड़ रुपये आवंटित थे, वहीं इस बार यह राशि घटकर 2100 करोड़ रुपये रह गई है। 

एम्स खोलने की राशि में भी कटौती
देश भर में एम्स जैसे संस्थान खोलने के लिए भी बजट में इस बार 4 फीसदी की कटौती की गई है। पहले जहां इसके लिए 3975 करोड़ रुपये आवंटित थे, वहीं इस बार के बजट में इसके लिए 3825 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट में भी कटौती
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट में भी 2.1 फीसदी की कटौती कर दी है। जहां पहले इसके लिए 31292 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित थी, वहीं इस बार इसको घटाकर के 30634 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed