फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   7th Pay Commission: Central Govt DA Hike News, Is the Salary of Employees Going to Increase Again

DA Hike Central Govt: क्या फिर बढ़ने वाली है केंद्रीय कर्मियों की सैलरी? महंगाई भत्ते पर आ सकता है बड़ा फैसला

Wed, 31 May 2023 12:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 31 May 2023 12:49 PM IST
सार

Decision on Dearness Allowance: सरकार ने इस साल की पहली छमाही के लिए भी DA और DR में चार फीसदी का इजाफा कर 38 फीसदी से 42 फीसदी कर दिया था। अब अगर इसमें दूसरी छमाही के लिए भी चार प्रतिशत का इजाफा किया गया तो यह 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

विज्ञापन
7th Pay Commission: Central Govt DA Hike News, Is the Salary of Employees Going to Increase Again
महंगाई भत्ता - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों के हवले से खबर है कि वर्ष 2023 की दूसरी छमाही के लिए डीए में बढ़ोतरी का एलान जल्द किया जा सकता है। इस बार सरकार डीए के साथ फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में भी बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अगर  फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मजबूत इजाफा होगा। फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी मिलता है. 

विज्ञापन

फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे

वर्तमान में 4200 रुपये ग्रेड पे के कर्मचारी को बेसिक सैलरी के रूप 15,500 रुपये मिलते हैं। इस तरह केंद्रीय कर्मी का कुल वेतन वेतन 15,500X2.57 रुपये या 39,835 रुपये होगा। छठे सीपीसी ने फिटमेंट फैक्टर में 1.86 फीसदी इजाफा करने की सिफारिश की थी। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाना चाहिए। अगर सरकार यह मांग मान लेती है तो केंद्रीय सरकार कर्मियों का मौजूदा न्यूनतम वेतन जो वर्तमान में 18,000 रुपये है से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

पहली छमाही के लिए सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी

सरकार ने इस साल की पहली छमाही के लिए भी DA और DR में चार फीसदी का इजाफा कर 38 फीसदी से 42 फीसदी कर दिया था। अब अगर इसमें दूसरी छमाही के लिए भी चार प्रतिशत का इजाफा किया गया तो यह 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। पिछले साल (2022) मार्च में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता या डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था। इसके बाद इसमें दो बार चार-चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीए बढ़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 

यह बड़ा सवाल है कि अगर डीए बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया जाता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। इसे ऐसे समझते हैं। मान लीजिए कि किसी केंद्रीय कर्मी का बेसिक पे 18,000 रुपये है। वर्तमान में उसे 42 फीसदी के हिसाब डीए 7560 रुपये मिलता है। वहीं, अगर डीए बढ़कर 46 फीसदी कर दिया जाता है तो उसे 8280 रुपये मिलेगा। इस तरह से उक्त कर्मी की सैलरी में हर महीने 720 रुपये का इजाफा होगा। सामान्य तौर पर दूसरी छमाही के लिए डीए में बढ़ोतरी का एलान सरकार सितंबर या अक्टूबर में करती है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार अगस्त में सरकार यह एलान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed