फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   central government ask delhi to sell onion at reduce price, pulses import to be done by 31 august

राशन दुकानों के जरिए सस्ता प्याज बेचे दिल्ली सरकार, 31 अगस्त तक पूरा हो दाल का आयात

Fri, 13 Sep 2019 10:10 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 13 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
central government ask delhi to sell onion at reduce price, pulses import to be done by 31 august

केंद्र ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वह बफर स्टॉक से प्याज लेकर उसे नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के जरिए 23.90 रुपये प्रति किलो बेचे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की ऊंची कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्याज 39-40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, शहर में खुदरा विक्रेता गुणवत्ता और स्थान विशेष के आधार पर इसे 50 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। 

विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के साथ मदर डेयरी बफर स्टॉक से प्याज लेकर राष्ट्रीय राजधानी में बेच रहे हैं। मदर डेयरी सफल दुकानों के जरिए प्याज 23.90 रुपये प्रति किलो बेच रही है। 
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने दिल्ली सरकार से केंद्रीय बफर स्टॉक से प्याज लेकर नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के जरिए बेचने का आग्रह किया है। अधिकारी ने कहा कि राज्य की ओर से अधिकतम 23.90 रुपये प्रति किलो के भाव प्याज बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से प्याज का स्टॉक 15 से 16 रुपये प्रति किलोग्राम पड़ रहा है। दिल्ली में प्रतिदिन 350 टन प्याज की जरूरत है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जरूरत प्रतिदिन 650 टन प्याज की है। केंद्र ने इस साल 56,000 टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया है। इसमें से 10,000-12,000 टन नाफेड, एनसीसीएफ और मदर डेयरी ने अब तक बेचा है। खरीफ उत्पादन कम होने से प्याज की कीमतों पर दबाव 

कारोबारी 31 अगस्त तक पूरा करें दाल का आयात

वाणिज्य मंत्रालय ने कारोबारियों से दो टूक कहा है कि वे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए दाल आयात का कोटा 31 अक्तूबर तक हर हाल में पूरा कर लें। मंत्रालय ने कारोबारियों की आयात अवधि बढ़ाने की मांग को भी खारिज कर दिया और 7 नवंबर तक दाल आयात की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने  नोटिस जारी कर बताया है कि दाल आयात की खेप भारतीय बंदरगाहों पर 31 अक्तूबर तक आ जानी चाहिए और इसकी अवधि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। घरेलू खपत को पूरा करने के लिए देश में हर साल 40 से 60 लाख टन दालों का आयात किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed