फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Central Cabinet Decision MSP Price approved for kharif production modi gov cabinet decision

Cabinet: खरीफ फसलों पर MSP में बढ़ोतरी, गुरुग्राम मेट्रो नेटवर्क को लेकर बड़ा एलान, जानें सरकार के अहम फैसले

Wed, 07 Jun 2023 03:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

Cabinet Decision: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
Central Cabinet Decision MSP Price approved for kharif production modi gov cabinet decision
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन

मूंग दाल के एमएसपी में 10.4 फीसदी का इजाफा किया गया

सरकार के इस फैसले से सूरजमुखी, धान और कपास, मूंगफली और सोयाबीन उगाने वाले किसानों को भी फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है। कैबिनेट ने धान का एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर वर्ष 2023-24 के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

विज्ञापन

गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्पर से द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दे दी है। इस पूरी तरह से एलिवेटेड परियोजना पर 5,452 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


28.50 किलोमीटर की मेट्रो यात्रा में 27 स्टेशन होंगे

हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच मेट्रो 28.50 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी। इस बीच में 27 स्टेशन होंगे। यह पूरी परियोजना एलिवेटेड होगी। जिसमें डिपो से कनेक्टिविटी के लिए बसई गांव से एक स्पर (साइड लाइन) होगी।  परियोजना को मंजूरी की तारीख से चार साल में पूरा करने का प्रस्ताव है और इसे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) द्वारा लागू किया जाएगा। मंजूरी आदेश जारी होने के बाद एचएमआरटीसी को केंद्र और हरियाणा सरकारों के 50:50 स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) के रूप में स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed