{"_id":"5e2949ad8ebc3e4b267f7323","slug":"ccig-has-directed-filling-up-of-7-lakh-existing-vacancies-in-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का बड़ा कदम, सरकारी नौकरियों में खाली पड़े सात लाख पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मोदी सरकार का बड़ा कदम, सरकारी नौकरियों में खाली पड़े सात लाख पदों पर होगी भर्ती
Thu, 23 Jan 2020 12:52 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:52 PM IST
सार
- केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों की भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है।
- मौजूदा समय में केंद्र सरकार के करीब सात लाख पद खाली पड़े हैं।
- डीओपीटी ने निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्रालय और विभाग इस संबंध में जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों की भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में सरकार की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में केंद्र सरकार के करीब सात लाख पद खाली पड़े हैं। इसके बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्रालय और विभाग जल्द से जल्द इस संबंध में जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी मंत्रालयों को भेजा गया सर्कुलर
कैबिनेट कमेटी के निर्देश के बाद डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों को एक सर्कुलर भेजा है। सर्कुलर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह वाले पैनल के निर्देशों का भी जिक्र किया गया है। सर्कुलर के अनुसार, निवेश और ग्रोथ पर बनी कैबिनेट कमेटी की 23 दिसंबर 2019 को हुई बैठक में केंद्र सरकार से विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में खाली पड़े मौजूदा पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
हर माह की पांच तारीख को सौंपनी होगी रिपोर्ट
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, मंत्रालयों को खाली पड़े पदों को भरने के संबंध में हर माह की पांच तारीख को रिपोर्ट सौंपनी होगी। सर्कुलर में कहा गया है कि मंत्रालयों और विभागों को अपनी पहली रिपोर्ट पांच फरवरी 2020 को देनी होगी।
विज्ञापन