फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCI nod to Jubilant Beverages Hindustan Coca Cola holdings 40 percent stake Hindi news Update

Coca Cola Shares: जुबिलैंट बेवरेजेज हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में 40% हिस्सेदारी खरीदेगा; CCI की मंजूरी

Thu, 01 May 2025 08:43 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 01 May 2025 08:43 PM IST
सार

देश की अग्रणी शीतल पेय कंपनी- हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में जुबिलैंट बेवरेजेज ने 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इस खरीदारी को मंजूरी दे दी है। सीसीआई की मंजूरी को लेकर आई खबरों के मुताबिक इस सौदे के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
CCI nod to Jubilant Beverages Hindustan Coca Cola holdings 40 percent stake Hindi news Update
जुबिलैंट बेवरेजेज हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में 40% हिस्सेदारी खरीदेगा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amarujala

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने जुबिलैंट बेवरेजेज लिमिटेड (जेबीएल) और हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीएच) के बीच शेयर अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। जुबिलैंट हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में 40% हिस्सा खरीदेगा। 
विज्ञापन

लगभग 10,000 करोड़ रुपये के भुगतान की खबर, मिलेगी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
कंपनी ने सौदे के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉटलिंग परिचालन में अपनी हिस्सेदारी बेच रही कोका-कोला कंपनी
यह सौदा कोका-कोला कंपनी की रणनीति के अनुसार वैश्विक स्तर पर बॉटलिंग परिचालन में अपनी हिस्सेदारी बेचने की नीति का हिस्सा है। एचसीसीबीएल 13 कारखानों का संचालन करता है। यह कंपनी विभिन्न पेय पदार्थों / उत्पादों का विनिर्माण और बिक्री भी करती है।
विज्ञापन

2,000 करोड़ रुपये में बॉटलिंग प्लांट अधिग्रहण
इससे पहले पिछले सप्ताह, प्रतिस्पर्धा नियामक- CCI ने कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज के पेय पदार्थ प्रमुख कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट को 2,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पिछले साल दिसंबर में, कोका-कोला ने अपने भारतीय बॉटलिंग व्यवसाय- हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (HCCBL) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी जुबिलेंट भारतीय समूह को बेचने की घोषणा की थी।

सौदे में शामिल कंपनियों के बारे में जानिए
हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स (HCCH) एक होल्डिंग कंपनी है। भारत में इसकी कोई स्वतंत्र प्रतिनिधि नहीं है। अटलांटा की कोका-कोला कंपनी समूह से जुड़ी यह कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) की सहायक कंपनी है। जुबिलेंट बेवरेजेज और जुबिलेंट बेवको (BevCo) नई संस्थाएं हैं। दोनों जुबिलेंट भरतीया समूह (Jubilant Bhartia Group) से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed