{"_id":"62a1da9f378de155646a8d13","slug":"cci-fines-seven-firms-for-rigging-bids-and-cartelisation-in-railways-tenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCI: रेलवे के टेंडर में सामने आई बड़ी हेरा-फेरी, सीसीआई ने इन सात कंपनियों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CCI: रेलवे के टेंडर में सामने आई बड़ी हेरा-फेरी, सीसीआई ने इन सात कंपनियों पर लगाया जुर्माना
Thu, 09 Jun 2022 05:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:04 PM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक, इन सात कंपनियों के दस लोगों को इस मामले में लिप्त पाया गया है। सीसीआई ने कहा है कि कंपटीशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाए जाने पर इन कंपनियों पर औसत टर्नओवर को पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भारतीय रेलवे के एक टेंडी में गुटबंदी और निविदाओं में बोली में हेरा-फेरी के मामले में सात फर्मों को दोषी पाया है और उन्हें जुर्माने की कार्रवाई करते हुए दंडित किया है।
विज्ञापन
सीसीआई ने पाया कि कंपनियों/फर्मों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कीमतों का निर्धारण, निविदाएं आवंटित करने, आपूर्ति और बाजार को नियंत्रित करने, बोली की कीमतों को समन्वयित करने और बोली प्रक्रिया में धांधली करके रेलवे को सुरक्षात्मक ट्यूबों की आपूर्ति में शामिल पाया गया है। नियामक ने कहा कि गुटबंदी में लिप्त कंपनियों में एक के द्वारा फाइल कम पेनल्टी के आवेदन के आधार पर यह मामला शुरू किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सात कंपनियों के दस लोगों को इस मामले में लिप्त पाया गया है। सीसीआई ने कहा है कि कंपटीशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाए जाने पर इन कंपनियों पर औसत टर्नओवर को पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन