फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCI approves acquisition of the entire shareholding in Air Asia India by Air India

मंजूरी: एयर एशिया इंडिया का अधिग्रहण करेगा टाटा समूह, प्रस्ताव पर सीसीआई ने लगाई मुहर

Tue, 14 Jun 2022 04:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jun 2022 04:56 PM IST
सार

टाटा संस की ओर से सीसीआई में दायर की गई याचिका में यह बताया गया था कि एयर एशिया इंडिया में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी की बाकी हिस्सेदारी मलेशिया के एयरएशिया समूह के एयरएशिया इंवेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) के पास है।

विज्ञापन
CCI approves acquisition of the entire shareholding in Air Asia India by Air India
एयर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एयर एशिया इंडिया में टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया द्वारा संपूर्ण शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी। गौरतलब है कि बीते दिनों टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयर इंडिया ने किफायती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था। इसमें टाटा ने एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि टाटा संस की ओर से सीसीआई में दायर की गई याचिका में यह बताया गया था कि एयर एशिया इंडिया में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी की बाकी हिस्सेदारी मलेशिया के एयरएशिया समूह के एयरएशिया इंवेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) के पास है। टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले वर्ष एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया था। टाटा सिंगापुर एयरलाइंस के साथ संयुक्त रुप से एक पूर्ण विमानन सेवा विस्तारा का संचालन भी करती है। ज्ञात हो कि एक निश्चित सीमा से अधिक हिस्सेदारी के सौदों के लिए सीसीआई की मंजूरी जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed