फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI seizes Rs 1 crore during searches against crypto fraudsters impersonating Canadian govt officials

Crypto Fraud: क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में दो जालसाजों के ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी, एक करोड़ नकद बरामद

Wed, 26 Jul 2023 03:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Jul 2023 03:30 PM IST
सार

Crypto Fraud: सीबीआई ने स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और दो आरोपियों साहिल पाल और आशीष भंबानी के परिसरों पर मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने एक करोड़ रुपये नकद जब्त किया।

विज्ञापन
CBI seizes Rs 1 crore during searches against crypto fraudsters impersonating Canadian govt officials
सीबीआई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कनाडा सरकार के अधिकारियों का रूप धारण करने वाले कथित जालसाजों के परिसरों की तलाशी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार कनाडा के अधिकारियों से कथित धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद एजेंसी ने 11 मई को मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और दो आरोपियों साहिल पाल और आशीष भंबानी के परिसरों पर मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया गया। सीबीआई ने क्रिप्टो धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में आरोपियों के परिसरों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी के परिसर से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन


एजेंसी के अनुसार आरोपी खुद को कनाडा में सरकारी अधिकारी बता रहे थे और अपनी धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस छद्म पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे। उनके काम करने के तरीके के बारे में बताते हुए सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि वे निर्दोष पीड़ितों को नकली तकनीकी सहायता परामर्श प्रदान करने के नाम पर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी फंड स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करते थे। इन गलत तरीके से अर्जित क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियों को बाद में कई क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से रूट किया गया, जिससे ये अंततः अपराधियों के अपने क्रिप्टो खातों में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed