फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI registered case against businessman Anand Jaikumar Jain on charges of defrauding investors and banks

Dream 11: प्रमोटर के पिता पर निवेशकों से 2,434 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया केस

Thu, 06 Mar 2025 04:33 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 04:33 AM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जाने-माने कारोबारी आनंद जयकुमार जैन पर निवेशकों और बेंक से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
CBI registered case against businessman Anand Jaikumar Jain on charges of defrauding investors and banks
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जाने-माने कारोबारी आनंद जयकुमार जैन और उनकी कंपनी जय कॉर्प लि., पराग शांतिलाल पारेख, कई कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ रियल एस्टेट के नाम पर उगाहे गए 2,434 करोड़ रुपये और बैंकों से कर्ज के 3,938 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आनंद जैन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के संस्थापक हर्ष जैन के पिता हैं।

विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर एजेंसी ने केस दर्ज कर एसआईटी को जांच सौंपी है। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा को दिसंबर, 2021 व अप्रैल 2023 में मिली शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, मई 2006 और जून 2008 के दौरान आनंद जैन व अन्य आरोपियों ने दो कंपनियां बनाईं और लोगों से मुंबई व अन्य स्थानों पर रियल एस्टेट डेवलपमेंट के नाम पर 2,434 करोड़ एकत्र किए। बैंकों से नवी मुंबई सेज प्रा. लि. के नाम से 3,252 करोड़ रुपये कर्ज भी लिया। आरोपियों ने 2003-04 में मुंबई सेज लि. के लिए बैंकों से 686 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोप
आपराधिक साजिश रचकर आरोपियों ने निवेशकों व बैंकों की राशि मॉरिशस व जर्सी चैनल आइलैंड्स में कॉरपोरेट कंपनियां बनाने के लिए भेज दी। एफआईआर के अनुसार, एक नवंबर, 2007 से 29 नवंबर, 2007 के दौरान इस राशि का रिलांयस पेट्रोकेमिकल्स की फ्यूचर ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल हुआ। यह भी आरोप है कि उन्होंने बैंकों से लिए 98.83 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा कर्ज को मॉरिशस में निवेश किया। जैन अंबानी परिवार के करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed