{"_id":"6213c4edb86ce022d91cfb7e","slug":"cbi-questions-ex-nse-goo-anand-subramanian-over-abuse-of-co-location-facility-by-broker","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSE Scam: सीबीआई ने एनएसई के पूर्व जीओओ आनंद सुब्रह्मयण्म से पूछताछ की, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NSE Scam: सीबीआई ने एनएसई के पूर्व जीओओ आनंद सुब्रह्मयण्म से पूछताछ की, जानें पूरा मामला
Mon, 21 Feb 2022 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:29 PM IST
सार
मामले की जांच के दौरान शेयर बाजार नियामक सेबी ने एनएसई में प्रशासनिक खामियों पर एक रिपोर्ट दी थी और एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्णा पर एक गुमनाम योगी की सलाह से फैसले लेने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) आनंद सुब्रह्मण्यम से एक शेयर दलाल की कथित अनियमितता के बारे में पूछताछ कर रही है। आनंद से यह पूछताछ चेन्नई में पिछले तीन दिनों से चल रही है।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद से एक्सचेंज में उसकी भूमिका, जीओओ पद पर अचानक उसे नियुक्ति कैसे मिली और एक्सचेंज की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्णा के साथ उसके ताल्लुकात के बारे में जानकारी ली गई। रामकृष्णा तथा एक अन्य पूर्व सीईओ रवि नारायण से सीबीआई पिछले सप्ताह पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के दौरान शेयर बाजार नियामक सेबी ने एनएसई में प्रशासनिक खामियों पर एक रिपोर्ट दी थी और एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्णा पर एक गुमनाम योगी की सलाह से फैसले लेने का खुलासा किया था। सीबीआई की एक टीम ने हाल में मुंबई में सेबी के कार्यालय से भी कुछ दस्तावेज हासिल किए हैं।
विज्ञापन