फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI inquiry into 'corruption' launched at 5 state branches of Red Cross

Red Cross Society: रेड क्रॉस के पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, CBI कर रही है पड़ताल

Mon, 13 Mar 2023 06:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 13 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

Red Cross Society: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तमिलनाडु, केरल, असम, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रेड क्रॉस सोसाइटी की क्षेत्रीय शाखाओं में कथित भ्रष्टाचार के बारे में शिकायतें मिली थीं। तमिलनाडु में मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि राज्य शाखा के कामकाज में गंभीर आरोप राज्यपाल के संज्ञान में लाए गए थे।

विज्ञापन
CBI inquiry into 'corruption' launched at 5 state branches of Red Cross
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pexels

विस्तार

रेड क्रॉस की पांच राज्य शाखाओं में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में रेड क्रॉस सोसाइटी की क्षेत्रीय शाखाओं में सीबीआई जांच शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तमिलनाडु, केरल, असम, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रेड क्रॉस सोसाइटी की क्षेत्रीय शाखाओं में कथित भ्रष्टाचार के बारे में शिकायतें मिली थीं।

विज्ञापन


तमिलनाडु में मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि राज्य शाखा के कामकाज में गंभीर आरोप राज्यपाल के संज्ञान में लाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने जुलाई 2020 में दिल्ली में रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय (एनएचक्यू) से भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मंजूरी के लिए अनुरोध किया ताकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले की जांच कर सके। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'तमिलनाडु शाखा के आरोपी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने सीबीआई की जांच के खिलाफ चेन्नई में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया। यह रोक जून 2022 में समाप्त हो गई है। वर्तमान में अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है और मामला सीबीआई के पास है। राज्यपाल ने राज्य प्रबंध समिति को भी भंग कर दिया है और इसकी जगह तदर्थ समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केरल में 2019 में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ओर से कथित तौर पर धन के दुरुपयोग के एक मामले के कारण एनएचक्यू ने प्रबंध समिति को भंग करने की सिफारिश की।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य समिति के भंग होने के तुरंत बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति नियुक्त किए जाने के बाद एक नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है। 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शाखा के महासचिव उचित चुनाव के बिना लंबे समय से इस पद पर बने हुए थे। एक शिकायत के आधार पर मामला केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के पास भेज दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल की सिफारिशों और अध्यक्ष की मंजूरी के बाद महासचिव को हटा दिया गया है। 


असम में राज्य प्रबंधन समिति के चुनाव में देरी और भूमि विवाद के कारण प्रबंध निकाय के सदस्यों ने पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया और राज्यपाल को शाखा से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि चुनाव कराना होगा और अब एक नई राज्य प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। वहीं, कर्नाटक में राज्य शाखा के पूर्व अध्यक्ष की ओर से रेड क्रॉस के नाम पर एक ट्रस्ट पंजीकृत किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अब ट्रस्ट को भंग कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed