फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI files fresh case against former PEC chief in Rs 194 crore cheating case

CBI: पीईसी के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ नया मामला दर्ज, 194 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का है आरोप

Mon, 09 Oct 2023 06:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 09 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

CBI: सीबीआई ने मीरचंदानी और वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले सरकारी उपक्रम पीईसी के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं, यह उपक्रम वस्तुओं के आयात और निर्यात की सुविधा प्रदान करता है और आयातकों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
 

विज्ञापन
CBI files fresh case against former PEC chief in Rs 194 crore cheating case
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने पीईसी के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुण कुमार मीरचंदानी और अन्य पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को कथित तौर पर 194.61 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए नया मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने मीरचंदानी और वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले सरकारी उपक्रम पीईसी के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं, यह उपक्रम वस्तुओं के आयात और निर्यात की सुविधा प्रदान करता है और आयातकों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
विज्ञापन


वर्तमान मामले में, यह आरोप लगाया गया है कि मुरैना स्थित केएस ऑयल्स ने विदेशी साख पत्र (एफएलसी) प्रक्रिया के तहत कच्चे खाद्य तेल के आयात के लिए पीईसी लिमिटेड से वित्तीय सहायता प्राप्त की। केएस ऑयल ने 2012-13 में स्थापित सात साख पत्रों के माध्यम से वित्तपोषण सहायता प्राप्त की थी, जिसके लिए उसने प्रतिभूति के रूप में पोस्ट-डेटेड चेक (पीडीसी) प्रस्तुत किए थे। लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) एक गारंटी है जो एक बैंक अपने ग्राहक की ओर से भुगतान प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए देता है। पीईसी ने संबंधित विदेशी बैंकों से खरीदार का क्रेडिट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed