फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI books il and fs transportaion and subsidiary elsamex sa for transfer funds axim bank

CBI: सीबीआई ने आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ दर्ज किया मामला, इथोपिया में सड़क परियोजना में धांधली

Mon, 25 Sep 2023 12:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Sep 2023 12:27 PM IST
सार

साल 2016 में एल्सामेक्स और इसकी सिंगापुर स्थित सहयोगी कंपनी आईटीएनएल ने इथोपिया में एक बड़ी सड़क परियोजना को पाने में सफलता हासिल की। इस परियोजना के तहत कंपनी को प्रोजेक्ट को डिजाइन करने और रख-रखाव की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
CBI books il and fs transportaion and subsidiary elsamex sa for transfer funds axim bank
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड और इसकी स्पेन स्थित सहयोगी कंपनी एल्सामेक्स एसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने इथोपिया में सड़क परियोजना के बहाने 239 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट में धोखाधड़ी की और फंड में हेराफेरी की। दरअसल इंडिया एक्जिम बैंक ने एल्सामेक्स कंपनी को साल 2015 में विदेश में कॉन्ट्रैक्ट पाने और उन्हें पूरा करने के लिए साढ़े तीन करोड़ यूरो की क्रेडिट लिमिट मंजूर की थी। 
विज्ञापन


इथोपिया में सड़क परियोजना में धांधली का आरोप
साल 2016 में एल्सामेक्स और इसकी सिंगापुर स्थित सहयोगी कंपनी आईटीएनएल ने इथोपिया में एक बड़ी सड़क परियोजना को पाने में सफलता हासिल की। इस परियोजना के तहत कंपनी को प्रोजेक्ट को डिजाइन करने और रख-रखाव की जिम्मेदारी दी गई। प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को इथोपिया के कमर्शियल बैंक को गारंटी के रूप में तीन करोड़ यूरो देने थे, जो एक्जिम बैंक से मिली क्रेडिट गारंटी में से जमा कर दिए गए। इसके बदले में इथोपिया रोड अथॉरिटी ने भी काउंटर गारंटी जमा की। आरोप है कि इसी काउंटर गारंटी की रकम में कंपनी ने हेरा-फेरी की और फंड का दुरुपयोग किया। एक्जिम बैंक ने जब कंपनी को पैसे जमा करने का निर्देश दिया तो कंपनी ने विभिन्न कारण देते हुए पेमेंट नहीं की। 
विज्ञापन


आईएल एंड एफएस कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज
एक्जिम बैंक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। बैंक की शिकायत पर केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय ने आईएल एंड एफएस के खिलाफ जांच की। इस जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं। गौरतलब है कि एल्सामेक्स की पेरेंट कंपनी आईएल एंड एफएस पहले ही केनरा बैंक घोटाले में 6524 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में जांच का सामना कर रही है। गौरतलब है कि एल्सामेक्स के खिलाफ भी स्पेन में धोखाधड़ी मामले में जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed