फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI arrests 7 including Executive Secretary of Chairman of the PSU Bridge and Roof company

CBI: 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सात लोग गिरफ्तार, पीएसयू कंपनी के कार्यकारी सचिव भी चढ़े हत्थे

Sun, 17 Sep 2023 12:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 17 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

CBI: आरोपियों के परिसरों पर कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर, राजकोट और अन्य सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल सबूत और 26.60 लाख रुपये (लगभग) की नकदी बरामद हुई।

विज्ञापन
CBI arrests 7 including Executive Secretary of Chairman of the PSU Bridge and Roof company
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने कथित रूप से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पीएसयू ब्रिज एंड रूफ कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष के कार्यकारी सचिव सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने इसकी जानकारी दी है। सीबीआई ने बताया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 19.96 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में एक निजी कंपनी के मालिक, निजी व्यक्तियों, ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव (एक लोक सेवक) सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के परिसरों पर कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर, राजकोट और अन्य सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल सबूत और 26.60 लाख रुपये (लगभग) की नकदी बरामद हुई।

विज्ञापन


जानें पूरा मामला
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में ‘एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल’ के लिए निविदा गुजरात की एक निजी कंपनी को देने से जुड़े 20 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड’ के अध्यक्ष के कार्यकारी सचिव सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई ने ‘ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड’ के अध्यक्ष के कार्यकारी सचिव आशीष राजदान और निजी कंपनी ‘हेतल कुमार प्रवीणचंद्र राज्यगुरु’ के मालिक को गिरफ्तार कर कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर एवं राजकोट में छापे मारे तथा रिश्वत के 19.96 लाख रुपये और 26.60 लाख की अन्य नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त रिश्वत कथित तौर पर ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष के कार्यकारी सचिव के लिए थी। इस कार्यकारी सचिव और अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed