{"_id":"5fc76d8b8ebc3e9bf4623e22","slug":"cbdt-issues-refunds-of-over-rs-140210-crore-to-over-59-lakhs-taxpayers-between-1-april-to-1-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 लाख से ज्यादा करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
59 लाख से ज्यादा करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड
Wed, 02 Dec 2020 04:03 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल 2020 से एक दिसंबर 2020 तक 59.68 लाख से अधिक करदाताओं को 1,40,210 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बताया कि 57,68,926 मामलों में 38,105 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया है। वहीं 1,99,165 मामलों में 1,02,105 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर रिफंड जारी किया गया है।'
विज्ञापन
Central Board of Direct Taxes issues refunds of over Rs. 1,40,210 cr to more than 59.68 lakh taxpayers b/w 1st April to 1st Dec, 2020. Income tax refunds of Rs 38,105 cr issued in 57,68,926 cases & corporate tax refunds of Rs 1,02,105 cr issued in 1,99,165 cases: Income Tax Dept
— ANI (@ANI) December 2, 2020
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी संकट काल के समय करदाताओं के लिए ये बहुत बड़ी राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
इस साल किसी को भी आयकर विभाग को रिफंड के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ी। सीबीडीटी ने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स तुरंत ही ईमेल का जवाब दें, ताकि जिनको रिफंड नहीं मिल सका है, उन्हें भी इसका लाभ मिल जाए। प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई।
करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।