फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBDT: Four officers of Income Tax Department became members of CBDT, the post was vacant since two years

CBDT: सीबीडीटी के सदस्य बने आयकर विभाग के चार अफसर, सितंबर 2021 से खाली थे पद

Thu, 06 Jul 2023 06:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार 1987 बैच के दो इंडियन रेवेन्यू सर्विसेस (आईआरएस) अफसर प्रवीण कुमार और हरिंदर बीर सिंह गिल और 1988 बैच के अन्य दो अफसर को सीबीडीटी के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
CBDT: Four officers of Income Tax Department became members of CBDT, the post was vacant since two years
सीबीडीटी - फोटो : Social media

विस्तार

आयकर विभाग के तहत भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के चार अधिकारियों को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारी सीबीडीटी में चार पदों पर आएंगे, जो सितंबर, 2021 से रिक्त हैं। सीबीडीटी में चेयरमैन के अलावा विशेष सचिव स्तर के छह सदस्य भी होते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सीबीडीटी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आता है। सीबीडीटी आयकर विभाग की प्रशासनिक इकाई है, जिसका काम व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर जैसी कर की विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत राजस्व इकट्ठा करना है। सीबीडीटी के चेयरमैन 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी नितिन गुप्ता हैं।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की ओर से बुधवार को जारी आदेश मे बताया कि 1987 बैच के दो आईआरएस अधिकारी प्रवीण कुमार और हरिंदर बीर सिंह गिल और 1988 बैच के दो अधिकारी संजय कुमार वर्मा और रवि अग्रवाल को सीबीडीटी के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। सीबीडीटी में पहले से ही कार्यरत सदस्यों में 1987 बैच की आईआरएस अधिकारी प्रज्ञा सहाय सक्सेना और सुभाश्री अनंतकृष्णन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed