{"_id":"64b2feec14b80252ab07bc07","slug":"cash-flow-of-twitter-still-negative-as-ad-revenue-drops-50-per-cent-says-elon-musk-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: विज्ञापन आय में गिरावट से नकारात्मक बना हुआ है ट्विटर का नकदी प्रवाह, एलन मस्क ने दी जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Twitter: विज्ञापन आय में गिरावट से नकारात्मक बना हुआ है ट्विटर का नकदी प्रवाह, एलन मस्क ने दी जानकारी
Sun, 16 Jul 2023 01:47 AM IST
गुलाम अहमद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:47 AM IST
सार
हाल ही में एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर ने अपने गैर-ऋण व्यय को 2023 में अनुमानित 4.5 बिलियन डॉलर से घटाकर 1.5 बिलियन डॉलर कर दिया है।
विज्ञापन
एलन मस्क।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि ऐड रेवेन्यू (विज्ञापन आय) में लगभग 50% की गिरावट और भारी कर्ज के कारण ट्विटर का नकदी प्रवाह नकारात्मक बना हुआ है। मस्क ने रीकैपिटलाइजेशन पर सुझावों का जवाब देते हुए एक ट्वीट में कहा कि किसी भी चीज का सुख हासिल करने से पहले हमें सकारात्मक नकदी प्रवाह तक पहुंचना होगा।
यह ताजा संकेत है कि अक्टूबर में मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से लागत में कटौती के उपाय ट्विटर को नकदी प्रवाह को सकारात्मक बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इससे पता चलता है कि ट्विटर का विज्ञापन राजस्व उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाया है जितना मस्क ने सोचा था।
ट्विटर ने गैर ऋण व्यय घटाया
बता दें कि हाल ही में कर्मचारियों की छंटनी और क्लाउड सर्विस बिलों में कटौती के बाद मस्क ने कहा था कि कंपनी ने अपने गैर-ऋण व्यय को 2023 में अनुमानित 4.5 बिलियन डॉलर से घटाकर 1.5 बिलियन डॉलर कर दिया है। गौरतलब है कि ट्विटर को कर्ज के कारण लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का वार्षिक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
2023 में तीन बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित करने का दावा
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क द्वारा विज्ञापन आय में 50% की गिरावट का जो दावा किया जा रहा है, उसकी समय-सीमा किया है? उन्होंने कहा है कि ट्विटर 2023 में तीन बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित करने की राह पर है। यह 2021 में 5.1 बिलियन डॉलर से कम है।
कंटेंट मॉडरेशन को लेकर आलोचना
कंटेंट मॉडरेशन को लेकर भी ट्विटर की आलोचना हो चुकी है। इसके बाद कई विज्ञापनदाता प्लेटफॉर्म से हट गए हैं। वह नहीं चाहते थे कि उनके विज्ञापन अनुचित कंटेंट के बगल में प्रदर्शित हों।
ट्विटर के लिए विज्ञापन बिक्री अहम
ऐसे में मस्क द्वारा एनबीसी यूनिवर्सल की पूर्व विज्ञापन प्रमुख लिंडा याकारिनो को सीईओ के रूप में नियुक्त करना यह संकेत देता है कि ट्विटर के लिए विज्ञापन बिक्री को प्राथमिकता देना अहम है।
कमर्शियल पार्टनरशिप पर ध्यान केंद्रित रही ट्विटर
बता दें कि याकारिनो ने जून की शुरुआत में ट्विटर के लिए काम करना शुरू किया और निवेशकों को बताया कि ट्विटर वीडियो, निर्माता और कमर्शियल पार्टनरशिप पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए प्लेटफॉर्म राजनीतिक और मनोरंजन हस्तियों, भुगतान सेवाओं, समाचार और मीडिया प्रकाशकों के साथ बातचीत कर रहा है।
बीते गुरुवार को ट्विटर ने कहा था कि चुनिंदा कंटेंट निर्माता साइट पर अधिक कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए कंपनी द्वारा अर्जित विज्ञापन राजस्व का कुछ हिस्सा दिया जाएगा।