फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   candy pulse hit the market with sales of 300 crore rupees in just two years

'कैंडी' ने दो साल में किया 300 करोड़ से अधिक का कारोबार

Wed, 08 Mar 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 08 Mar 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
 candy pulse hit the market with sales of 300 crore rupees in just two years

मार्केट में लोगों की कुछ ही समय में लोगों की पसंद बनी कैंडी पल्स कमाई में नए और कई पुराने प्रोडक्ट्स को पीछे छोड़ती जा रही है। पल्स की तेजी इस बात से आंकी जा सकती है कि महज पिछले दो सालों में उसने 300 करोड़ का  बिजनेस कर लिया है। चौंका देने वाली बात है कि पल्स कई बड़ी एमएनसी कंपनियों के ब्रांडों को पीछे छोड़ रही है।

विज्ञापन


रजनीगंधा पान मसाला और कैच पानी बोतल के निर्माता डीएस ग्रुप की ओर से मार्केट में आई पल्स ने इस बार एमएनसी कंपनी के ब्रांड ओरियो को पीछे छोड़ दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक ओरियो ने साल 2011 में 283 करोड़ का बिजनेस रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


पल्स एक ऐसी कैंडी है जिसने आते ही मार्केट में पिछले 10 साल से छाई हुई पारले की मैंगो बाईट और अल्पेनलीबे को जोरदार टक्कर दी है। रोचक बात है कि महज दो सालों में पल्स मार्केट के बाकी कैंडि्स को छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शशांक सुराना का कहना है कि पल्स ने अपने टेस्ट की वजह के लोगों की पसंद बनती जा रही है। अब हम इसे सिंगापुर, यूनाइडेट किंगडम और अमेरिका स्टोर्स में भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि पल्स एक ऐसी कैंडी यानी टॉफी है जिसके अंदर नमक होता है। मुंह में रखने के बाद कच्चे आम का खट्टा और मीठापन घुल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed