Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Can someone claim to health insurances for single Hospital Bill, Know Rules

एक्सप्लेनर: क्या एक अस्पताल के बिल के लिए दो हेल्थ इंश्योरेंस का कर सकते हैं क्लेम? जानिए क्या कहता है नियम

Sat, 14 Nov 2026 04:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Nov 2026 04:35 PM IST
सार

  • बीमा नियमों के अनुसार, पॉलिसीधारक अपनी पहली पॉलिसी से भुगतान न होने पर बची हुई या शेष राशि के लिए अपनी दूसरी पॉलिसी से दावा कर सकता है।
  • हेल्थ इंश्योरेंस रीइंबर्समेंट पॉलिसी इंडिमनिटी बेसिस पर काम करती हैं। इसका मतलब है कि यह आपके वास्तविक मेडिकल खर्च की भरपाई करती हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Can someone claim to health insurances for single Hospital Bill, Know Rules
स्वास्थ्य बीमा का क्लेम। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अगर आपके पास दो हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हैं, एक पर्सनल और दूसरी आपके ऑफिस की तरफ से, तो मेडिकल इमरजेंसी के दौरान यह आपके लिए बहुत बड़ा वित्तीय सहारा बन सकती है। मान लीजिए आपका अस्पताल का कुल बिल 8 लाख रुपये का आया और पहली पॉलिसी ने केवल 5 लाख रुपये ही दिए, तो क्या बाकी के 3 लाख रुपये दूसरी पॉलिसी से मिल सकते हैं? 

विज्ञापन

क्या दूसरी पॉलिसी से क्लेम मिल सकता है? 

बीमा नियमों के अनुसार, पॉलिसीधारक अपनी पहली पॉलिसी से भुगतान न होने पर बची हुई या शेष राशि के लिए अपनी दूसरी पॉलिसी से दावा कर सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस रीइंबर्समेंट पॉलिसी इंडिमनिटी बेसिस पर काम करती हैं। इसका मतलब है कि यह आपके वास्तविक मेडिकल खर्च की भरपाई करती हैं, इससे कोई मुनाफा नहीं कमाया जा सकता। यानी दोनों पॉलिसियों का कुल भुगतान अस्पताल के असल खर्च से ज्यादा नहीं हो सकता।

विज्ञापन

पूरा पैसा क्यों नहीं मिलता?  

8 लाख के बिल में से पहली कंपनी ने अगर 5 लाख दे दिए, तो जरूरी नहीं कि बचे हुए 3 लाख पूरे मिल ही जाएं। यहां एडमिसिबल शब्द बहुत अहम है। मान लीजिए 1 लाख रुपये की कटौती रूम-रेंट कैप, नॉन-मेडिकल आइटम्स या को-पेमेंट की वजह से हुई थी, तो दूसरी बीमा कंपनी भी अपने नियमों के तहत ही क्लेम का आकलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दूसरी पॉलिसी में सख्त रूम-रेंट लिमिट या किसी खास बीमारी पर सब-लिमिट है, तो कंपनी आपके बचे हुए बिल पर भी आनुपातिक कटौती कर सकती है। नतीजतन, हाथ में आने वाली रकम 3 लाख से कम हो सकती है।

  • प्राथमिकता तय करें...आप अपनी किसी एक पॉलिसी को प्राइमरी और दूसरी को सेकेंडरी बना सकते हैं। पहली पॉलिसी से मिलने के बाद सेटलमेंट समरी लेटर लिया जाता है।
  • दस्तावेज की जरूरत...पहली इंश्योरेंस कंपनी का सेटलमेंट समरी लेटर (यह साबित करने के लिए कि उन्होंने 5 लाख दे दिए हैं)। अस्पताल के फाइनल बिल, आइटमइज्ड ब्रेक-अप और डिस्चार्ज समरी की प्रमाणित प्रतियां। डॉक्टर की पर्चियां, जांच रिपोर्ट और दोनों पॉलिसियों के दस्तावेज।
  • पारदर्शिता रखें... दोनों बीमा कंपनियों को शुरुआत में ही इस बात की जानकारी दें कि आपके पास दो पॉलिसी हैं। कभी भी पहली कंपनी के पास ओरिजिनल बिल जमा करने से पहले उसकी प्रतियां अपने पास सुरक्षित रख लें। 
  • निष्कर्ष... दो हेल्थ इंश्योरेंस होना वित्तीय सुरक्षा के लिहाज से एक शानदार विकल्प है, लेकिन इसके तकनीकी नियमों और 'फाइन प्रिंट' को समझना बेहद जरूरी है। नौकरी बदलने पर कॉर्पोरेट पॉलिसी की वैधता और निरंतरता के प्रावधानों की जांच करना भी न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed