फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Campa-Cola: Reliance in preparation to bring Campa Cola back in the market, know when will it be launched?

Campa-Cola: कैम्पा कोला को बाजार में दोबारा उतारने की तैयारी में रिलायंस, जानिए कब होगी लॉन्चिंग?

Fri, 02 Sep 2022 10:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 02 Sep 2022 10:44 AM IST
सार

Campa-Cola: बाजार में कैम्पा कोला के वापसी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। इस सेक्टर में अंबानी परिवार कैम्पा कोला ब्रांड के साथ कोका कोला और पैप्सिको को टक्कर देगा।

विज्ञापन
Campa-Cola: Reliance in preparation to bring Campa Cola back in the market, know when will it be launched?
cold drink - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक के बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज एक पुराने ब्रांड की वापसी करा कर धमाल मचाने को तैयार है। रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल के जरिए बाजार में सॉफ्ट ड्रिक्स उतारने की तैयारी कर ली है। अपने इस नए अभियान को अंजाम देने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 70 के दश की मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला का अधिग्रहण किया है। रिलायंस के इस कदम से पेप्सी, कोका कोला और स्प्राइट जैसे पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को जबरदस्त टक्कर मिलेगी। 

विज्ञापन


क्या है तैयारी?
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने बाजार से वर्षों से गायब ब्रांड कैम्पा कोला की बाजार में वापसी का जिम्मा लिया है। ईशा अंबानी के मार्गदर्शन में चलने वाली रिलायंस रिटेल ने कैम्पा कोला ब्रांड को बाजार में फिर से स्थापित करने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसी दिवाली पर अपने तीन फ्लेवर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिलायंस ने दिल्ली के प्योर ड्रिंक ग्रुप से करीब 22 करोड़ रुपये में कैम्पा कोला ब्रांड के अधिकार खरीद लिए हैं। बता दें कि वर्ष 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार ने देश में कोका कोला को बैन कर कंपनी को देश से बाजार का रास्ता दिखा दिया था उस वक्त कोका कोला की कमी को कैम्पा कोला ने ही पूरा किया था। कोका कोला की देश में वापसी के बाद यह ब्रांड देश से धीरे-धीरे गायब हो गया। अब एक बार फिर रिलायंस इस ब्रांड में बाजार में वापस ला रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि प्योर ड्रिंक्स ग्रुप 1949 से लेकर 1970 तक देश में कोका-कोला का डिस्ट्रीब्यूटर था। कोका-कोला पर पाबंदी के बाद ग्रुप ने अपना ब्रांड कैम्पा कोला बाजार में उतारा। धीरे-धीरे यह पेय पदार्थों का टॉप ब्रांड बन गया। कंपनी का स्लोगन द ग्रेड इंडिन टेस्ट काफी पॉपुलर हुआ है। देश में ऑरेंज ड्रिंक भी कैम्पा ऑरेंज के नाम से पहली बार यही कंपनी लेकर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर तीन फ्लेवर में लॉन्च होंगे कैम्पा कोला 
बाजार में कैम्पा कोला के वापसी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। इस सेक्टर में अंबानी परिवार कैम्पा कोला ब्रांड के साथ कोका कोला और पैप्सिको को टक्कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी वर्ष दीपावली पर कैम्पा कोला को बाजार में उतार दिया जाएगा। कैम्पा कोला की कोला वैरिएंट के साथ लेमन और ऑरेंज फ्लेवर में बाजार में वापसी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed