फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CAIT head Praveen Khandelwal said that Buyers shifting to vocal for local; no Chinese products sold

CAIT: 'होली पर वोकल फॉर लोकल का असर, चीनी उत्पादों से मोह भंग'; सीएआईटी महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कही यह बात

Sun, 24 Mar 2024 04:24 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इस बार की होली खास है। इस अवसर पर देश भर में 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। अब लोगों का चीन के सामान से मोह भंग हो गया है।  

विज्ञापन
CAIT head Praveen Khandelwal said that Buyers shifting to vocal for local; no Chinese products sold
सीएआईटी महासचिव प्रवीण खंडेलवाल - फोटो : X/@praveendel

विस्तार

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को कहा कि एक सर्वेक्षण के मुताबिक दावा किया कि देश भर में 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का आह्वान और वोकल फॉर लोकल की अपील का असर दिखाई दिया है। देशभर के लोग स्वदेशी उत्पादों को ज्यादा महत्ता दे रहे हैं। 
विज्ञापन


होली पर देशभर में हुआ  50,000 करोड़ रुपये का कारोबार
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कहा कि होली के त्योहारी सीजन में कोई भी चीन का उत्पादन नहीं बेचा गया, जो खरीददारों और विक्रेताओं के विचारों में बदलाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में सोमवार को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। हमने एक सर्वेक्षण किया, जिससे हमे पता चला कि होली पर पांच हजार करोड़ रुपये का सिर्फ दिल्ली में ही कारोबार हुआ है और पूरे देश में पचास हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। खास बात है कि 'वोकल फॉर लोकल' का असर देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


चीनी सामान से भारतीय ग्राहकों का मोह हुआ भंग- खंडेलवाल
एक साक्षात्कार में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि गलवान घाटी की घटना के बाद से ही भारतीयों का चीन के उत्पादों से मोह भंग हुआ है। लोगों ने उनके उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया, जिसका परिणाम हमें दिख रहा है। अब लोग स्वदेशी उत्पादों को ज्यादा महत्ता देते हैं। पहले जब ग्राहक दुकान में जाता था तो बोलता था कि सस्ता सामान दिखा यानि चीन का सामान। गलवान घाटी की घटना ने अब पूरा समीकरण ही बदल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों में खरीददारों की खासा भीड़ 
देशभर में लोग मिठाइयां और रंग खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। सड़कें गुलाल, रंग, खिलौने और अन्य सजावट बेचने वाली अस्थायी दुकानों से भरी हुई हैं। इसके अलावा, दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे भी बिकते नजर आ रहे हैं, जो लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक परिदृश्य को छू रहे हैं। साथ ही आईपीएल के चलते विराट कोहली और रोहित शर्मा की छवियों वाली वॉटर गन की काफी मांग है। दुकानदारों को इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed