फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byjus proposes sale of overseas units to repay USD 1.2 bn loan

Byjus: बायजू अपने विदेशी उपक्रमों को बेचकर 9956 करोड़ रुपये का लोन चुकाने की कर रहा तैयारी, ये है प्लान

Mon, 11 Sep 2023 07:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Sep 2023 07:36 PM IST
सार

Byjus: बायजू को अमेरिका स्थित बच्चों की शिक्षा देने वाली कंपनी फर्म एपिक और अपस्कीलिंग फर्म ग्रेट लर्निंग की बिक्री से 800 मिलियन डॉलर से एक अरब डॉलर तक मिलने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा कि फर्म इक्विटी बिक्री से नई पूंजी जुटाने की संभावना पर भी काम कर रही है और रणनीतिक निवेशकों को उपरोक्त प्रमुख संपत्तियों की बिक्री के लिए बैंकरों के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
Byjus proposes sale of overseas units to repay USD 1.2 bn loan
बायजू रविंद्रन - फोटो : Social Media

विस्तार

एड-टेक दिग्गज बायजू अपने विदेशी उपक्रमों एपिक एंड ग्रेट लर्निंग को बेचकर कर्जदाताओं को अपना पूरा 1.2 अरब डॉलर (9,956 करोड़ रुपये) का कर्ज लौटाने पर विचार कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि एड-टेक डेकाकोर्न ऋणदाताओं के साथ चर्चा कर रही है और उसने अपने टर्म बी ऋण को क्लियर देने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


बायजू को अमेरिका स्थित बच्चों की शिक्षा देने वाली कंपनी फर्म एपिक और अपस्कीलिंग फर्म ग्रेट लर्निंग की बिक्री से 800 मिलियन डॉलर से एक अरब डॉलर तक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि फर्म इक्विटी बिक्री से नई पूंजी जुटाने की संभावना पर भी काम कर रही है और रणनीतिक निवेशकों को उपरोक्त प्रमुख संपत्तियों की बिक्री के लिए बैंकरों के साथ काम कर रही है। हालांकि इस बारे में टिप्पणी के लिए एड-टेक प्लेटफॉर्म को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप छह महीने से कम समय में पूरे 1.2 बिलियन अमरीकी डालर के टर्म लोन बी (टीएलबी) को चुकाने की उम्मीद कर रहा है। इसमें से 30 करोड़ डॉलर अगले तीन महीने में चुकाने का प्रस्ताव है। हालांकि, कर्जदाताओं ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed